होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  2.      
  3. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  4.      
  5. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  6.      
  7. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  8.      
  9. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  10.      
  11. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  12.      
  13. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  18.      
  19. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  20.      
  21. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  22.      
  23. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  24.      
  25. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  26.      
  27. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  28.      
  29. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  30.      
  31. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  32.      
  33. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  34.      
  35. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  36.      
  37. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  38.      
  39. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मेधावी छात्रा ने एक दिन की जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया
 
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मेधावी छात्रा ने एक दिन की जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया
Updated: 10/8/2025 11:51:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मेधावी छात्रा ने एक दिन की जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कुमारी श्रद्धा दीक्षित ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल परीक्षा में 600 में से 581 अंक (96.83%) प्राप्त कर जनपद में टॉपर का स्थान प्राप्त किया था। उनकी इस उपलब्धि के सम्मान में उन्हें सांकेतिक जिलाधिकारी के रूप में जिला प्रशासन, कानपुर नगर द्वारा यह दायित्व सौंपा गया। एक दिन की जिलाधिकारी के रूप में श्रद्धा दीक्षित ने जनता की शिकायतें सुनीं तथा उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके उत्साह एवं संवेदनशीलता की सराहना की।
जिलाधिकारी  जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि  “मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ विकसित करना है। श्रद्धा दीक्षित जैसी प्रतिभाशाली बालिकाएं आने वाले समय में समाज और शासन की दिशा निर्धारित करेंगी।”इस आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें  सशक्त नेतृत्व का अनुभव प्रदान करना है। सांकेतिक जिलाधिकारी ने सुने प्रकरण जनसुनवाई के दौरान सांकेतिक जिलाधिकारी श्रद्धा दीक्षित के समक्ष मीरपुर छावनी, थाना रेलबाजार निवासी अनीसा पत्नी मोहम्मद सईद द्वारा अपने आवास से संबंधित भूमि विवाद की शिकायत प्रस्तुत की गई। प्रार्थिनी ने बताया कि कुछ स्थानीय व्यक्तियों द्वारा उनके मकान के सामने अवैध रूप से रास्ता बनाकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है तथा विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिलाधिकारी श्रद्धा दीक्षित ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी रेलबाजार को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान दूसरे प्रकरण में सांकेतिक जिलाधिकारी श्रद्धा दीक्षित के समक्ष प्रार्थी अरविन्द कुमार गुप्ता पुत्र रामअवध गुप्ता, निवासी 119/239 रामनगर, दर्शनपुरवा, कानपुर नगर द्वारा भूमि पर अवैध कब्जे के संबन्ध में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया। जिसपर सांकेतिक जिलाधिकारी श्रद्धा दीक्षित ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एसीएम-प्रथम तथा थाना फजलगंज को तथ्यात्मक जांच कर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कलेक्ट्रेट कार्यालय जांच में 19 कार्मिक अनुपस्थित
पीएम उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को दो निःशुल्क एलपीजी रिफिल उपलब्ध कराए जाएंगे : जिलाधिकारी
6 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ
महापौर ने हस्तशिल्पियों के उत्कृष्ट उत्पादों की सराहना
केवीके पर दिखाया गया प्रधानमंत्री कृषि धन धान्य योजना के उद्घाटन का सजीव प्रसारण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :