जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अपील
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर |“मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत तथा 'स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार' अभियान के तहत कल 8 अक्टूबर 2025 को जनपद कानपुर नगर में एक विशेष ‘एनीमिया मुक्त कानपुर अभियान’ का शुभारंभ किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनपद की महिलाओं एवं किशोरियों को आयरन की गोलियां निःशुल्क दी जाएंगी ताकि एनीमिया जैसी बीमारी से बचाव हो सके। यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य है कि हर महिला स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर बने।
|