होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  2.      
  3. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  4.      
  5. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  6.      
  7. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  8.      
  9. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  10.      
  11. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  12.      
  13. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  18.      
  19. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  20.      
  21. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  22.      
  23. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  24.      
  25. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  26.      
  27. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  28.      
  29. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  30.      
  31. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  32.      
  33. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  34.      
  35. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  36.      
  37. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  38.      
  39. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  प्रदेश महामंत्री ने शहर प्रवास के दौरान विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की
 
प्रदेश महामंत्री ने शहर प्रवास के दौरान विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की
Updated: 8/20/2025 9:18:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

प्रदेश महामंत्री ने शहर प्रवास के दौरान विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की
U-संवाद, सम्पर्क, समन्वय और सक्रियता से ही संगठन कार्यों को गति मिलती है:धर्मपाल
U-विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा. समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल जनता के बीच झूठ व भ्रम फैलाने में जुटे हैं, जिनका जवाब सजगता और सत्य के साथ देना होगा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को शहर में क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ संवाद किया। श्री सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान, एक पेड़ माँ के नाम, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस सहित विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की तथा पंचायत चुनाव व स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया कि जिन मंडलों में मंडल अध्यक्ष घोषित नहीं हुए हैं, वहां आपसी सामंजस्य के आधार पर चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए। प्रदेश महामंत्री श्री सिंह ने कहा कि संवाद, सम्पर्क, समन्वय और सक्रियता से ही संगठन कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए, एक-एक मतदाता तक पहुंचकर जो लोग मतदाता सूची में नहीं हैं उन्हें मतदाता बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभियान का क्रियान्वयन प्रभावी व समयबद्ध होना चाहिए। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के अंदर यह भाव होना चाहिए कि वह अपने बूथ का मजबूत स्तम्भ है। चुनौतियों और आगामी कार्यक्रमों की सफलता कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता व समर्पण से ही संभव होगी। श्री सिंह ने जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से मंडलों में प्रवास करें, संगठन के पुराने कार्यकर्ताओं, नेताओं व पदाधिकारियों से सम्पर्क व संवाद बढ़ाकर उन्हें पुनः सक्रिय करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनावी संगठन नहीं बल्कि समाजसेवा, राष्ट्र-नवनिर्माण और जनजागरण के लिए कार्य करने वाला राजनीतिक दल है। संगठन को गांव-घर, मोहल्लों और पगडंडियों तक पहुंचाकर राष्ट्रवाद की धारा से जोड़ा जाए। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल जनता के बीच झूठ व भ्रम फैलाने में जुटे हैं, जिनका जवाब सजगता और सत्य के साथ देना होगा। हमारे पास सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से पूर्ण मोदी सरकार एवं योगी सरकार की उपलब्धियां हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक व सामरिक रूप से विश्व में मजबूत हुआ है तथा सांस्कृतिक विरासत का परचम वैभव के साथ लहरा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भयमुक्त उत्तर प्रदेश सशक्त कानून-व्यवस्था की गारंटी बन चुका है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी उपलब्धियों और विपक्ष के काले कारनामों को जनता तक पहुंचाना है और पंचायत चुनाव एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव में विजय सुनिश्चित करनी है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग खानदानी वोट चोर हैं, वही आज वोट चोरी की बात कर रहे हैं।बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी,अनीता गुप्ता, राम किशोर साहू, संत विलास शिवहरे, नरेंद्र तिवारी, अनिल यादव, आनंद सिंह, पवन प्रताप सिंह, सुनील तिवारी, अनूप अवस्थी,आनंद राजपाल,जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, राधेश्याम पांडे, रेणुका सचान, उर्विजा दीक्षित सहित सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी मौजूद रहे ।



Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
भाजपा अपनी योजनाओं के बल पर जनता के दिल में कर रही राज : भूपेंद्र चौधरी
2027 में भाजपा की जीत की बुनियाद बन रही हैं योजनाएं और अभियान – भूपेंद्र चौधरी"
सांसद तनुज पुनिया ने बीजेपी राज में दलितों पर हो रहे उत्पीड़न पर तंज कसा
निकाय चुनाव में आरएलडी हर सीट पर लडा़येगी युवा प्रत्याशी
भाजपा छोड़ जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग/ पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने साथियों समेत बसपा का दामन थामा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :