एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीएसए कृषि विश्वविद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के परिसर में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने वृक्षारोपण किया और अभियान की शुरूआत की। डॉ सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य माताओं के नाम पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करके उन्हें सम्मानित करना है।तथा पर्यावरण संरक्षण को मातृत्व के प्रति श्रद्धांजलि के साथ जोड़ना है, जो इस बात का प्रतीक है कि किस प्रकार माताएं, वृक्षों की तरह, जीवन का पोषण करती हैं और उसे बनाए रखती हैं कुलपति ने बताया की विश्वविद्यालय के प्रसार निदेशालय एवं कृषि विज्ञान केंद्रों पर 5265 पौधों का रोपण किया गया जबकि विश्वविद्यालय प्रांगण में 1100 से अधिक पौधे आरोपित किए गए। कुल 6365 से अधिक इस कार्यक्रम के अवसर पर पौधों का वृक्षारोपण किया गयावृक्षारोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता वानिकी महाविद्यालय डॉ कौशल कुमार एवं विश्वविद्यालय के अन्य प्रशासनिक अधिकारी, प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं एन.एस.एस. की छात्र-छात्राओं द्वारा 1100 पौधों का रोपण किया गया। उल्लेखनीय है कि ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित किया जा रहा है। देश भर में आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण में सन्तुलन बनाये रखना, ग्लोबल वार्मिंग को कम करना, स्वच्छ वायु, मृदा व जल की गुणवत्ता में सुधार व जैव विविधता में वृद्धि के साथ अगली पीढ़ी के लिये सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। इस अभियान के तहत सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं अनुसंधान केन्द्रों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
|