अमरिया ब्लॉक प्रमुख ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती
बुद्धसेन कश्यप ब्यूरो चीफ पीलीभीत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत के ब्लॉक अमरिया में ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जंयती मनाई इस अवसर पर, उनके जीवन और योगदान को याद किया गया। डॉक्टरभीमराव अंबेडकर एक प्रसिद्ध भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। उनके कुछ प्रमुख योगदान हैं:
- सामाजिक न्याय उन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
- शिक्षा उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और दलितों के लिए शिक्षा के अवसर बढ़ाने के लिए काम किया।
- राजनीतिक प्रतिनिधित्व: उन्होंने दलितों के लिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग की और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए काम किया।
- संविधान निर्माण: उन्होंने भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मौके पर भारतीय जनता पार्टी ब्लॉक प्रमुख निशान सिंहउर्फ श्याम सिंह विकास खण्ड अधिकारी संजयकुमार यादव एडीओ पंचायत अतुल पाठक प्रधान परविंदर सिंह उर्फ प्रेंस भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कश्यप जिला पंचायत सदस्य प्रेम गौतम आशीष गुप्ता सहित काफी लोगो ने उनकी जयंती मनाई हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है