ब्रदेश महामंत्री बनाये गये कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का संगठन प्रभारी
- संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत समन्वय स्थापित किया: राम किशोर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी को भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का संगठन प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। उनके संगठन प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू सहित क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कहा कि शंकर लाल लोधी एक अनुभवी एवं कुशल संगठनकर्ता हैं। संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत समन्वय स्थापित किया है। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और मार्गदर्शन का लाभ कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के संगठन को मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री लोधी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी। राम किशोर साहू ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की शक्ति है। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाने, चल रहे अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देने में नए संगठन प्रभारी का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्यक्रम एवं अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी एकजुट होकर पार्टी के अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित कर रहे हैं। शंकर लाल लोधी के संगठन प्रभारी बनने से इन प्रयासों को और अधिक मजबूती एवं दिशा मिलेगी। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि शंकर लाल लोधी के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का संगठन प्रभारी बनाए जाने से क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने बताया कि श्री लोधी का बहुत जल्द कानपुर आगमन प्रस्तावित है। उनके प्रथम आगमन पर भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। श्री लोधी के संगठन प्रभारी बनने से क्षेत्र के 17 जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। उनके मार्गदर्शन में बूथ, मंडल एवं जिला स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के साथ ही पार्टी के अभियानों को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।