होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  स्वयं सहायता समूह से जुड़ेंगी महिलाएं, आर्थिक उन्नति के खुलेंगे रास्ते
 
स्वयं सहायता समूह से जुड़ेंगी महिलाएं, आर्थिक उन्नति के खुलेंगे रास्ते
Updated: 8/9/2026 12:03:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

स्वयं सहायता समूह से जुड़ेंगी महिलाएं, आर्थिक उन्नति के खुलेंगे रास्ते
- समूहों को बैंक से 10 लाख रुपये तक कैश क्रेडिट लिमिट की सुविधा 
- हर राशन कार्डधारक परिवार की एक महिला को जोड़ने का महाअभियान 20 अगस्त तक 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कानपुर नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी राशन कार्डधारक परिवारों की एक महिला सदस्य को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उनकी आर्थिक उन्नति का रास्ता तैयार किया जा रहा है। समूह से जुड़ने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत चरणबद्ध आर्थिक सहायता के साथ बैंक से 10 लाख रुपये तक कैश क्रेडिट लिमिट की सुविधा भी मिल सकती है। शासन के निर्देश पर इसके लिए जनपद में 5 से 20 अगस्त तक परिवार संतृप्तीकरण महाअभियान चलाया जा रहा है।परियोजना निदेशक डीआरडीए आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शासन से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के सभी राशन कार्डधारक परिवारों से एक महिला सदस्य को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। अभियान के तहत जनपद के सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में पात्र महिलाओं को समूहों से जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन के लाभार्थी परिवारों सहित अन्य पात्र परिवारों को भी समूहों से जोड़ने पर जोर है।उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में समूह सखी, बैंक सखी और ग्राम पंचायत सचिव कैंप लगाकर महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से ग्राम पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों को भी अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं। प्रयास है कि अभियान की अवधि में अधिक से अधिक पात्र परिवारों की महिला सदस्य स्वयं सहायता समूह से जुड़कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। परियोजना निदेशक ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों को निर्धारित प्रक्रिया एवं पात्रता के अनुसार चरणबद्ध आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। समूह का खाता खुलने पर 2,500 रुपये स्टार्टिंग फंड, तीन माह बाद 30 हजार रुपये रिवॉल्विंग फंड तथा छह माह बाद 1.50 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध हो सकती है। इसके अतिरिक्त बैंक के माध्यम से 1.50 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) की सुविधा भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने पर महिलाओं में नियमित बचत की आदत विकसित होने के साथ आर्थिक सुरक्षा मजबूत होती है। आवश्यकता के समय छोटे ऋण की उपलब्धता, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर परिवार की आय बढ़ाने में सहायक होते हैं। अभियान के माध्यम से महिलाओं को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना इसका प्रमुख उद्देश्य है। अभियान की प्रगति की विकास खंड स्तर पर निगरानी की जा रही है। पात्र परिवार स्वयं सहायता समूह से जुड़ने एवं योजना की जानकारी के लिए ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, समूह सखी, बैंक सखी, ग्राम संगठन अथवा सीएलएफ प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं।- बॉक्स2.40 लाख महिलाओं को समूहों से जोड़ने का लक्ष्यपरिवार संतृप्तीकरण महाअभियान के तहत कानपुर नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 2,40,500 महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विकास खंडवार लक्ष्य इस प्रकार है—बिल्हौर — 31,030सरसौल — 28,746भीतरगांव — 27,347कल्याणपुर — 28,588घाटमपुर — 29,689बिधनू — 25,025शिवराजपुर — 20,240पतारा — 20,088ककवन — 8,494चौबेपुर — 21,253कुल लक्ष्य — 2,40,500 महिलाएं

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सपा के आवास पर हुआ पीडीए चौपाल का आयोजन
पीएलवी हुमैरा खातून द्वारा महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
थाना समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान
अमावस्या पर कामतानाथ जी के दर्शन के लिए पतारा गांव से ग्रामीण हुए रवाना
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :