जिले में पहले सोमवार को श्रद्धा पूर्वक शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जिले में सावन के पहले सोमवार को शिवमन्दिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। तथा दिन भर लोगो की भीड़ लगी रही। शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भक्तों ने श्रद्धा भक्ति के साथ बेलपत्र, दूध, दही, शहद,धतूरा, बेलपत्री व फूल आदि से भगवान भोलेनाथ का जलाभीषेक किया। जनपद के क्षेत्र में भी शिव धाम मंदिर में लोगो की सुबह से भीड़ लगी रही। तथा दिन भर लोगो का आना जाना लगा रहा। वही प्राचीनशिवमन्दिर में लोगों ने पूजा अर्चना किया। तथा भक्तों द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया।