बहुत कठिन है डगर पनघट की यह जुबानी नहीं हकीकत बयां कर रही है यह सड़क
-जिलाधिकारी का सख़्त निर्देश भी इस सड़क को लेकर टहल रहा हवा में
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मंधना बिठूर रोड चौड़ीकरण किए जाने को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने एक महीने पहले सख्त आदेश निर्देश एवं हिदायत भी दे चुके हैं कि वन विभाग तुरंत पेड़ों की सफाई करें और बिजली विभाग अपना काम पूरा करें लेकिन बिजली विभाग ने लगभग कुछ काम कर लिया लेकिन वन विभाग ने अभी तक एक भी पेड़ नहीं काटा जिसके कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाएं जगह-जगह पर पुलिया निर्माण ब्लू वर्ल्ड तिराहे से बिठूर तक दोनों तरफ खुदी पड़ी है रोड और पुलिया साइड से निकलने में काफी समस्याओं का करना पड़ता है सामना रात में जानवरों और वाहनों को बचाने में कितने लोग गिरते हैं घायल होते हैं कुछ मरते भी हैं लेकिन शासन प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी बिल्कुल मौन आखिर ऐसा क्यों क्या आम जनमानस की समस्या और सुरक्षा रामभरोसे वहीं सूत्रों का कहना है कि सारे अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है मानक विहीन रोड का काम भी हो रहा है ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है लेकिन भैया हम लोग क्या कर सकते हैं सावन का मेला शुरू कांवर मेला को लेकर अधिकारियों ने कोई नहीं की कार्रवाई आखिर कैसे निकालेंगे नंगे पैर कांवरिया मंधना से बिठूर तक रोड पर बहुत ही दुर्लभ समस्याएं हैं |