सीएम डैशबोर्ड से संबंधित वांछित मुकदमों एवं लंबित विवेचनाओं को लेकर विवेचकों के साथ की बैठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा पुलिस उपायुक्त पश्चिम कार्यालय, रावतपुर में सीएम डैशबोर्ड से संबंधित वांछित मुकदमों एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में विवेचकों के साथ मीटिंग की गई। पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं एवं वांछित अभियुक्तों से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, प्रभावी साक्ष्य संकलन तथा प्रत्येक प्रकरण में विधिक प्रक्रिया का पूर्णतः पालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक विवेचक अपने प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करें। इससे अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी अभियोजन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
|