होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  आयाम फाइनेंस मीट एवं भजन संध्या कार्यक्रम का चिकित्सकों ने उठाया लुफ्त
 
आयाम फाइनेंस मीट एवं भजन संध्या कार्यक्रम का चिकित्सकों ने उठाया लुफ्त
Updated: 7/18/2026 10:34:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

आयाम फाइनेंस मीट एवं भजन संध्या कार्यक्रम का चिकित्सकों ने उठाया लुफ्त 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा द्वारा वेस्टमेट इन्वेस्टमेंट सर्विस के सहयोग से जितेन्द्र कुमार लोहिया ऑडिटोरियम, आईएमए भवन, परेड, "आयाम फाइनेंस मीट एवं भजन संध्या" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन आईएमए कानपुर की सचिव डॉ. (प्रो.) शालिनी मोहन ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में  रहेन्द्र प्रधान (Product Head, Nuvama) एवं  अंकित अग्रवाल (MD एवं Head – Growth Debt, Lighthouse Canton) ने चिकित्सकों को आधुनिक निवेश, स्मॉल फाइनेंशियल प्लानिंग, वेल्थ क्रिएशन तथा एसेट एलोकेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की तथा उपस्थित चिकित्सकों के निवेश संबंधी प्रश्नों के उत्तर भी दिए।इसके उपरांत वेस्टमेट इन्वेस्टमेंट सर्विस के निदेशक प्रदीप सूर्यवंशी एवं  निखिल दुबे ने चिकित्सकों को वेल्थ क्रिएशन, दीर्घकालिक वित्तीय योजना, निवेश अनुशासन एवं वित्तीय सुरक्षा के विभिन्न आयामों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बदलते आर्थिक परिवेश में प्रभावी निवेश रणनीतियों, संपत्ति निर्माण तथा भविष्य की वित्तीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविचारित निवेश के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके मार्गदर्शन को उपस्थित चिकित्सकों ने अत्यंत सराहा तथा उन्होंने प्रतिभागियों के विभिन्न वित्तीय एवं निवेश संबंधी प्रश्नों का संतोषजनक समाधान भी किया। इसके पश्चात आयोजित भजन संध्या में राजीव सक्सेना एवं श्वेता श्रीवास्तव की भजन मंडली ने अपनी मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी को भाव-विभोर कर दिया। इषस अवसर पर आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा एवं आईएमए सचिव डॉ. (प्रो.) शालिनी मोहन ने भी भक्तिमय भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित चिकित्सकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर आईएमए कानपुर, , वैज्ञानिक सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव,  डॉ. ए. सी. अग्रवाल, डॉ. यू. सी. सिन्हा, डॉ. किरण सिन्हा, डॉ. बृजेन्द्र शुक्लातथा वेस्टमेट इन्वेस्टमेंट सर्विस के निदेशक निखिल दुबे,  प्रदीप सूर्यवंशी, सुशांत धवन एवं विराट तिवारी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु संपूर्ण समाधान दिवस में हुआ विशेष शिविर का आयोजन
सुख्खा पुरवा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का निरीक्षण, घर-घर जाकर लोगों को किया जागरूक
यूपीयूएमएस, सैफई में प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर सीएमई का आयोजन
महिपत नगर में दस्तक अभियान का सघन निरीक्षण, संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर लोगों को किया जागरूक
यूपीयूएमएस सैफई और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के फिजियोथेरेपी विभागों के बीच हुआ एमओयू
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :