अरतरा गांव में दबंगों का आतंक किसान की साढे तीन बीघे में बोई तिल की फसल नष्ट की
-किसान की पत्नी व बेटी को मारा पीटा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा निवासी किसान बिंदा प्रसाद ने अपने खेत में तिल की फसल बोई थी। गांव के दबंगों ने साढे तीन बीघे खेत में खड़ी तिल की फसल नष्ट कर दी वही किसान व उसकी पत्नी द्वारा विरोध करने पर गाली गलौज , मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली मौदहा में दबंगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। किंतु मौदहा पुलिस दबंग के खिलाफ कार्रवाई करने में हीला हवाली कर रही है ग्राम अरतरा निवासी कमला पत्नी बिंदा प्रसाद ने कोतवाली मौदहा में तहरीर देकर बताया है कि एसडीएम मौदहा के आदेश पर गाटा संख्या 8106 वह गाटा संख्या 592 के सरकारी बटवारा की पैमाइश पुलिस बल के साथ 9 जून को स्थानीय लेखपाल के द्वारा की गई थी और इसके बाद पत्थर गड्डी कराई गई थी जिसमें महिला के पति बिंदा प्रसाद ने तिल की फसल बोई थी जो उगने के बाद करीब दो-दो अंगुल की हो गई थी 13 जुलाई को तिल की फसल राजा राम पुत्र घसीटा शिवकली पत्नी घसीटा मोहित पुत्र कल्लू, पियूष पुत्र राजाराम कृष्ण पुत्र बच्चा प्रीती पत्नी बच्चा गुड़िया पुत्री बलराम आदि लोगों ने खेत में घुसकर फसल नष्ट कर दी। उसके पति ने विरोध किया तो गाली गलौज कर मारने को दौड़े इसके बाद भाग कर पुलिस चौकी अरतरा जाकर घटना की जानकारी दी वहां से दो पुलिसकर्मी उनके साथ खेत पहुंचे उन्होंने उन लोगों को समझा बुझा कर वापस किया महिला के पति के मौदहा जाने के बाद राजा राम व उसके परिवारी जनों ने कमला व उसकी पुत्री काजल को जमकर मारा पीटा। पीड़ित महिला ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।