ढाई साल से प्यासे भरखरी के लोग ,नहीं आता नमामीगंगे का पानी
-भीषण गर्मी में दूर से ढोना पड़ता है पानी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मुस्करा,हमीरपुर l मुस्करा विकासखण्ड क्षेत्र के भरखरी गांव के रामजानकी मुहल्ला के लोग बीते ढाई सालों से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि बीते शुरूआती समय में ही नमामीगंगे प्रोजेक्ट द्वारा पाइपलाइन बिछा दी गई थी ,लेकिन आज तक उन्हें सप्लाई नहीं मिली है।ग्रामीणों ने बताया कि पानी भरने दूर बने पुराने कुएं तक जाना पड़ता है ,जिससे बहुत परेशानी उठानीं पड़ती है।गांव के गोविन्ददास लवकुश ,अरविंद ,कालका, अंजू ,सोम ,गयाप्रसाद और किशोरीलाल आदि ने बताया कि कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन कोई नहीं सुनता।गोविन्ददास ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल में भी शिकायत की गई ,लेकिन नमामीगंगे अधिशाषी अभियंता कार्यालय से झूठी आख्या भेज दी जाते है कि लीकेज ठीक करवाया जा रहा है ,लेकिन वहां कोई लीकेज नहीं है ,बल्कि पानी ही नहीं आता।इस संबंध में नमामीगंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अविनाश पांडेय से बात की तो उनका कहना था ,कि यह उनके संज्ञान में नहीं है ,टीम भेजकर सप्लाई चालू करवाई जाएगी।ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पेयजल सप्लाई चालू करवाए जाने की मांग की है।