मारपीट, बंधक बनाने व धमकी के पुराने मामले में वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सरीला,हमीरपुर l जलालपुर पुलिस ने वर्ष 2011 के मारपीट, बंधक बनाने व धमकी के एक मामले में न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, 674/2011 में धारा 342, 323, 336, 504 एवं 506 भारतीय दंड संहिता (भा.दं.सं.) के तहत वांछित वारंटी रामऔतार 48 वर्षीय पुत्र बलवान निवासी ग्राम पतरिया डेरा, थाना जलालपुर को हनुमान मंदिर, पतरिया डेरा के पास, ग्राम बिलगांव क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक रमाकांत एवं आरक्षी रविधर ने अंजाम दिया।