ईपीएफओ में निधि आपके निकट 2.0” का हुआ सफल आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। ईपीएफओ कानपुर द्वारा सभी 15 जिलों में “निधि आपके निकट 2.0” का सफल आयोजनकर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर में आयोजित किया गया। इस जन-केन्द्रित पहल का मुख्य उद्देश्य पीएफ सदस्यों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर अधिकारियों एवं टीम सदस्यों द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, निष्क्रिय खातों के निस्तारण तथा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) के अद्यतनीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से जानकारी दी गई और सदस्यों को इन योजनाओं से मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया गया।क्षेत्रीय आयुक्त ईपीएफओ कानपुर शाहिद इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि “निधि आपके निकट” कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक माह की 27 तारीख को (अवकाश की स्थिति में अगले कार्यदिवस) सभी जिलों में नियमित रूप से किया जाता है। ईपीएफओ, कानपुर द्वारा सभी पीएफ सदस्यों एवं हितधारकों से अपील की गई है कि वे इन शिविरों में सक्रिय सहभागिता करें और संगठन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ।
|