पल्स पोलियों अभियान में नहीं पहुंचे लाभार्थी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर दे.। शासन के निर्देश पर पल्स पोलियों अभियान अबरपुर के कृपालपुर विद्यालय लाभार्थियों से वंचित नजर आया। बीएसए के आदेश पल्स पोलियों और मिड डे मील का रविवार को आयोजन होना था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और विद्यालय के कर्मी तो समय पर पहुंचे। अभियान की सूचना के अभाव में कोई लाभार्थी नहीं आया जिससे अभियान टांय-टांय फिस्सा हो गया। 25 जून को बीएसए कार्यालय कानपुर देहात से आदेश पत्रांक सं. 6496 -508 प्रधान सहायक राजन टंडन ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को पल्स पोलियो अभियान अन्तर्गत पोलियो बूथ दिवस रविवार 28 जून को विद्यालय में आयोजित होने के चलते खोला गया। वही पौलियो टीम के और कृपालपुर खण्ड के विद्यालय के प्रधानाचार्य अंजुम आरा, सह. अध्यापिका कंचनलता और शकुंतला उपस्थित थीं, जबकि अंजू सचान अनुपस्थित रही। सूचना के अभाव में कोई पोलियों ड्रॉप लाभार्थी नहीं आया, जिससे अभियान की टॉय-टॉय फिस्स हो गया। क्षेत्रीय सभासद शिव सिंह से अभियान के विषय में पुछने पर उन्होंने बताया की पोलियो अभियान की उनको अवगत नहीं कराया गया, जबकि अभियान के विषय की सूचना मिलती तो वह बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते और क्षेत्रीय लोगों को अभियान में एकत्रित करते। ये तो अभियान संचालकों की त्रूटि है।
|