होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  शताब्दी एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया फर्जी टीटी, आरपीएफ ने दबोचा
 
शताब्दी एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया फर्जी टीटी, आरपीएफ ने दबोचा
Updated: 6/29/2026 9:20:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

शताब्दी एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया फर्जी टीटी, आरपीएफ ने दबोचा
- आरपीएफ टीम ने शक होने पर की गहन पूछताछ,फर्जी आई-कार्ड बरामद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर-रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा और अनाधिकृत तत्वों पर नजर रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कानपुर सेंट्रल की आरपीएफ टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है गाड़ी संख्या 12033 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान आरपीएफ और रेल स्टाफ की मुस्तैदी से एक शातिर फर्जी टीटी (ट्रेन टिकट परीक्षक) को रंगे हाथों पकड़ा गया है आरोपी रेलवे का फर्जी पहचान पत्र (आई-कार्ड) बनवाकर खुद को टीटी बताकर ट्रेन में यात्रा कर रहा था और यात्रियों पर रौब गालिब कर रहा था मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली के बीच शताब्दी एक्सप्रेस के अनुरक्षण (स्कॉर्टिंग) ड्यूटी पर हेड कांस्टेबल लीलाधर एवं कांस्टेबल मनोज कुमार-2 तैनात थे ट्रेन जब अलीगढ़ स्टेशन पहुंची, तो वहां से एक व्यक्ति खुद को टीटी बताते हुए कोच संख्या सी-11 (C-11) में सवार हुआ कोच में प्रवेश करते ही उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर वहां मौजूद आरपीएफ हेड कांस्टेबल लीलाधर, ट्रेन के टीएस (ट्रेन सुपरिटेंडेंट) जितेंद्र सिंह यादव तथा कोच टीटी अनुज कुमार को उस पर गहरा शक हुआ संदेह होने पर जब रेल अधिकारियों और आरपीएफ कर्मियों ने उक्त व्यक्ति को रोककर पूछताछ शुरू की, तो वह पहले सकपका गया प्रारंभ में उसने खुद को नॉर्दर्न रेलवे (उत्तर रेलवे) में टीटी के पद पर कार्यरत बताते हुए टीम को गुमराह करने का प्रयास किया इसके बाद जब टीम ने उससे कड़ाई से पूछताछ की और रेलवे का आधिकारिक परिचय पत्र मांगा, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रेलवे का कर्मचारी नहीं है, बल्कि उसने अवैध तरीके से फर्जी आई-कार्ड बनवाया था ताकि वह टीटी बनकर मुफ्त यात्रा कर सके और लोगों पर धौंस जमा सके पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम दुर्वेश कुमार, पुत्र भोजराज, निवासी ग्राम नगला, जनपद एटा (उत्तर प्रदेश) बताया है आरपीएफ टीम ने आरोपी के पास से फर्जी पहचान पत्र जब्त कर लिया है शताब्दी एक्सप्रेस के गाजियाबाद स्टेशन पहुँचने पर कानपुर आरपीएफ की टीम ने अग्रिम वैधानिक व कानूनी कार्रवाई हेतु आरोपी दुर्वेश को वहां तैनात जीआरपी के हेड कांस्टेबल सोनू सिंह एवं आरपीएफ के एएसआई ओवेन्द्र सिंह के सुपुर्द कर दिया जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एमएसएमई दिवस पर कार्यशाला का आयोजन, महिलाओं को निर्यात एवं सरकारी खरीद की योजनाओं की जानकारी
जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं ,निष्पक्ष कार्यवाही के दिए निर्देश
भरत तिवारी प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग तेज
जनपद न्यायाधीश, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
दो -दो राइफल लेकर घूमने के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :