तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, बाल-बाल बचा चालक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सोमवार की सुबह तड़के एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। सुबह होने के कारण सड़क पर राहगीर नही थे, वर्ना बड़ी दुघर्टना हो सकती थी। तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल प्रयासों से चालक को कार से बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह तड़के एक इकोस्पोर्ट कार लालबंगला ओर से मालरोड की तरफ आ रही थी। थानाक्षेत्र कैंट के अन्तर्गत कंटोमेंट क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्र होकर पलट गयी। अच्छा तो यह था कि चालक सीट बेल्ट लगाये हुए था, जिसके कारण दुघर्टना होने पर तत्कल एयरबैग खुल गये, जिसके कारण चालक को मामूली चोटे आई। सुबह के समय सडक पर राहगीर न होने के कारण बडी घटना नही घटी। वहीं कार पलटने की तेज आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर आ गये और किसी प्रकार चालक को कार से बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने के्रन की मदद से कार को रास्ते से हटवाया। पुलिस द्वारा बताया गया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। जांच की जा रही है।
|