होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सिलाई मशीनों से विभिन्न प्रकार की कढ़ाई एवं सिलाई पर कार्यशाला
 
सिलाई मशीनों से विभिन्न प्रकार की कढ़ाई एवं सिलाई पर कार्यशाला
Updated: 6/29/2026 9:17:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सिलाई मशीनों से विभिन्न प्रकार की कढ़ाई एवं सिलाई पर कार्यशाला
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के वस्त्र एवं परिधान विभाग द्वारा "उच्च तकनीकी की सिलाई मशीनों  से उन्नत सिलाई एवं विभिन्न प्रकार की कढ़ाई पर कार्यशाला एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण का आयोजन गारमेंट कंस्ट्रक्शन लैब में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारम्भ  अधिष्ठाता डॉ. सीमा सोनकर द्वारा फीता काटकर किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वस्त्र एवं परिधान उद्योग तीव्र गति से तकनीकी रूप से विकसित हो रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को आधुनिक मशीनों का व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह, प्रोफेसर डॉ. एकता शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ऋतु पाण्डेय तथा टीचिंग एसोसिएट डॉ. अंकिता यादव के निर्देशन में किया गया। विद्यार्थियों को आधुनिक एवं उच्च तकनीकी की मशीनों के द्वारा सिलाई एवं कढ़ाई से वस्त्रों को सुसज्जित करने के महत्व से अवगत कराया तथा उन्हें प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।कार्यशाला में उषा इंटरनेशनल के विशेषज्ञ श्री दीपक निगम द्वारा आधुनिक सिलाई एवं एम्ब्रॉयडरी मशीनों का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है जो कि आगामी तीन दिनों तक चलेगा l उन्होंने विद्यार्थियों को उषा मार्वेला, एल्योर डीलक्स, वंडर स्टिच,वंडर स्टिच प्लस सिलाई एवं कढ़ाई मशीनों की विशेषताओं, संचालन प्रक्रिया तथा विभिन्न उन्नत कार्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मशीनों पर स्वयं कार्य करने का अवसर प्रदान किया गया, जिससे उन्होंने विभिन्न प्रकार की सिलाई, सजावटी टांकों , एम्ब्रॉयडरी डिजाइनों तथा मशीनों की स्मार्ट सुविधाओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल नियंत्रण प्रणाली, ऑटो थ्रेड कटर, नीडल अप/डाउन सुविधा, विविध प्रकार के स्टिच पैटर्न तथा एम्ब्रॉयडरी डिजाइनों के उपयोग संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें आधुनिक परिधान निर्माण में इन मशीनों की उपयोगिता एवं उद्योग में उनकी बढ़ती मांग के बारे में भी अवगत कराया गया।तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उन्नत सिलाई एवं कढ़ाई तकनीकों से परिचित कराना, उनकी तकनीकी दक्षता में वृद्धि करना तथा उन्हें उद्योगोन्मुखी कौशल प्रदान करना था।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एमएसएमई दिवस पर कार्यशाला का आयोजन, महिलाओं को निर्यात एवं सरकारी खरीद की योजनाओं की जानकारी
जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं ,निष्पक्ष कार्यवाही के दिए निर्देश
भरत तिवारी प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग तेज
जनपद न्यायाधीश, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
दो -दो राइफल लेकर घूमने के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :