होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  कैबिनेट मंत्री ने किया मण्डल स्तरीय एक दिवसीय पोल्ट्री काॅन्क्लेव - 2026 का भव्य शुभारंभ
 
कैबिनेट मंत्री ने किया मण्डल स्तरीय एक दिवसीय पोल्ट्री काॅन्क्लेव - 2026 का भव्य शुभारंभ
Updated: 6/29/2026 8:55:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कैबिनेट मंत्री ने किया मण्डल स्तरीय एक दिवसीय पोल्ट्री काॅन्क्लेव  - 2026 का भव्य शुभारंभ |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पशुपालन विभाग, कानपुर मण्डल द्वारा अपर निदेशक ग्रेड-॥ डॉ. विजयवीर चन्द्रयाल एवं मुख्य तकनीकी अधिकारी (कुक्कुट) डॉ. ऋचा राठौर के नेतृत्व में सोमवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के लाल बहादुर शास्त्री कृषक सभागार में 'मण्डल स्तरीय एक दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव-2026' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार सचान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति, मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर, संयुक्त विकास आयुक्त कानपुर, अपर निदेशक ग्रेड-1 (पोल्ट्री), लखनऊ, मण्डल के सभी जनपदों के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, पोल्ट्री उद्यमी तथा कुक्कुट पालन के क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक प्रशिक्षु एवं प्रगतिशील किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कॉन्क्लेव की विशेषता यह रही कि पहली बार पोल्ट्री उद्योग से जुड़े अग्रणी उद्यमियों, विशेषज्ञों एवं प्रमुख फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने एक साझा मंच पर सहभागिता करते हुए किसानों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ तकनीकी संवाद स्थापित किया। इस दौरान आधुनिक कुक्कुट पालन, उत्पादन वृद्धि तथा उद्योग की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा हुई। तकनीकी सत्र में पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों, पोल्ट्री उद्योग के प्रतिनिधियों एवं फार्मा कंपनियों के विशेषज्ञों ने मुर्गियों में होने वाले प्रमुख रोगों की रोकथाम, उन्नत दवाओं एवं टीकों के उपयोग, गुणवत्तापूर्ण फीड सप्लीमेंट्स तथा आधुनिक प्रबंधन तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने बैकयार्ड पोल्ट्री को ग्रामीण आजीविका एवं स्वरोजगार का प्रभावी माध्यम बताते हुए बैंकिंग संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर ऋण एवं अनुदान की प्रक्रिया को सरल बनाने पर बल दिया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार सचान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार कुक्कुट पालन को रोजगार एवं आय वृद्धि का सशक्त माध्यम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदान एवं सब्सिडी की जानकारी देते हुए अधिकाधिक युवाओं एवं किसानों से इस क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।विश्वविद्यालय के कुलपति एवं वैज्ञानिकों ने किसानों को जैव-सुरक्षा उपायों, हैचरी प्रबंधन, आधुनिक पोल्ट्री तकनीकों तथा वैज्ञानिक पद्धति से कुक्कुट पालन के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. विजयवीर चन्द्रयाल ने सभी अतिथियों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों, पशु चिकित्सकों, फार्मा कंपनियों एवं पोल्ट्री उद्योग के प्रतिनिधियों तथा दूर-दराज से आए किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य विभागीय तकनीकी विशेषज्ञता, वैज्ञानिक अनुसंधान और उद्योग जगत के सहयोग से कानपुर मण्डल में कुक्कुट पालन को नई गति प्रदान करना तथा किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त
अपशिष्ट प्रबंधन पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
25/26 जून की काली रात में इमरजेंसी की घोषणा कर हुई थी लोकतंत्र की हत्या: दिनेश शर्मा
दो दिवसीय किण्वित जैविक खाद योजना अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण का समापन
14.32 करोड़ रुपये की शिवराजपुर नगर पंचायत पुनर्गठित पेयजल योजना का निरीक्षण - रीबाउंड हैमर टेस्ट से परखी ओवरहेड टैंक के
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :