होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं ने अहम औषधीय रिसेप्टर की संरचना और कार्यप्रणाली का किया खुलासा
 
आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं ने अहम औषधीय रिसेप्टर की संरचना और कार्यप्रणाली का किया खुलासा
Updated: 6/25/2026 11:56:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं ने अहम औषधीय रिसेप्टर की संरचना और कार्यप्रणाली का किया खुलासा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर |  प्रोफेसर अरुण के. शुक्ला के नेतृत्व में आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं ने प्रतिरक्षा तंत्र के एक ऐसे रिसेप्टर C5aR2 के असामान्य सिग्नलिंग व्यवहार के पीछे छिपे आणविक आधार का पता लगाया है, जिसने वर्षों से वैज्ञानिकों को उलझन में डाले रखा था। क्रायोजेनिक-इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी (क्रायो-ईएम) की मदद से टीम ने यह स्पष्ट किया कि C5aR2, उससे निकटता से जुड़े रिसेप्टर C5aR1 से अलग तरीके से क्यों कार्य करता है। साथ ही, शोधकर्ताओं ने एक ऐसा अणु भी विकसित किया है, जो विशेष रूप से C5aR2 को लक्ष्य बनाता है। यह उपलब्धि प्रतिरक्षा संकेतों को बेहतर ढंग से समझने और नई दवाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति मानी जा रही है।घातक बैक्टीरिया और वायरस सहित रोगजनक संक्रमणों के खिलाफ शरीर की पहली रक्षा-पंक्ति मानी जाने वाली कॉम्प्लीमेंट प्रणाली कई प्रकार के प्रोटीन और एंजाइमों से मिलकर बनी होती है, जो रोगजनकों को समाप्त करने का कार्य करती है। इस प्रक्रिया के दौरान कुछ छोटे प्रोटीन भी निकलते हैं, जो संक्रमण या चोट वाली जगह पर नियंत्रित सूजन प्रतिक्रिया उत्पन्न करते हैं। इन्हें कॉम्प्लीमेंट एनाफिलाटॉक्सिन्स कहा जाता है। ये हमारे प्रतिरक्षा कोशिकाओं की झिल्ली पर मौजूद एक विशेष प्रकार के रिसेप्टर, कॉम्प्लीमेंट एनाफिलाटॉक्सिन रिसेप्टर्स, को सक्रिय करते हैं।कॉम्प्लीमेंट एनाफिलाटॉक्सिन C5a दो अलग-अलग कोशिका-झिल्ली रिसेप्टर्स—C5aR1 और C5aR2—को सक्रिय करता है। जहां C5aR1 की संरचना और कार्यप्रणाली के बारे में पहले से पर्याप्त जानकारी उपलब्ध थी, वहीं C5aR2 लंबे समय से वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्यमय रिसेप्टर बना हुआ था। इसका मुख्य कारण यह है कि C5aR1 कोशिकाओं में पारंपरिक (कैनॉनिकल) सिग्नलिंग मार्गों के माध्यम से संकेत देता है, जबकि C5aR2 गैर-पारंपरिक (नॉन-कैनॉनिकल) तंत्र का उपयोग करता है। हालांकि, अब तक इस कार्यात्मक भिन्नता के पीछे का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था, क्योंकि इस रिसेप्टर की परमाणु-स्तरीय संरचना को देख पाना संभव नहीं हो सका था। क्रायोजेनिक-इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी (क्रायो-ईएम) का उपयोग करते हुए शोधकर्ताओं ने पाया कि रिसेप्टर का वह हिस्सा, जो कोशिका के बाहरी भाग की ओर होता है, संरचनात्मक रूप से C5aR1 से काफी मिलता-जुलता है। लेकिन उसका वह भाग, जो कोशिका के भीतर की ओर मुख किए रहता है, संरचनात्मक रूप से अलग है। इसी कारण यह C5aR1 और अन्य GPCRs द्वारा उपयोग किए जाने वाले पारंपरिक सिग्नलिंग तंत्र से प्रभावी रूप से जुड़ नहीं पाता। हालांकि, रिसेप्टर का अंतिम अनुक्रम (डिस्टल सीक्वेंस) कोशिका के भीतर मौजूद गैर-पारंपरिक साझेदारों से जुड़ने में सक्षम होता है और इस प्रकार वैकल्पिक तंत्रों के माध्यम से संकेत प्रेषित करता है। C5aR2 की परमाणु-स्तरीय संरचनात्मक जानकारी के आधार पर शोधकर्ताओं ने R8Y नामक एक नए अणु का विकास किया, जो विशेष रूप से C5aR2 के लिए चयनात्मक है और C5aR1 से नहीं जुड़ता। यह इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि इससे कॉम्प्लीमेंट सक्रियण तंत्र में इन दोनों रिसेप्टर्स की भूमिका का अधिक सटीक मूल्यांकन संभव हो सकेगा। साथ ही, इससे ऐसे नए औषधीय अणुओं के अधिक सटीक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा, जो इन रिसेप्टर्स को चयनात्मक रूप से सक्रिय कर सकें। वैज्ञानिक अब इस अणु का पशु मॉडल पर परीक्षण करने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि दीर्घकालिक रूप से अधिक सुरक्षित और बेहतर उपचार विकसित किए जा सकें। प्रोफेसर शुक्ला की प्रयोगशाला से इस अध्ययन में योगदान देने वाले शोधकर्ताओं में दिव्यांशु तिवारी, अन्नू दलाल, सुधा मिश्रा, मनीष यादव, नबरुण रॉय, मणिशंकर गांगुली, नीलांजना बनर्जी और डॉ. रामानुज बनर्जी शामिल हैं। यह शोध ऑस्ट्रेलिया के द यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड, जापान के यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो और क्योटो यूनिवर्सिटी के सहयोग से किया गया।इस अध्ययन को DBT Wellcome Trust India Alliance, अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST), भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और आईआईटी कानपुर का समर्थन प्राप्त हुआ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
25/26 जून की काली रात में इमरजेंसी की घोषणा कर हुई थी लोकतंत्र की हत्या: दिनेश शर्मा
दो दिवसीय किण्वित जैविक खाद योजना अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण का समापन
14.32 करोड़ रुपये की शिवराजपुर नगर पंचायत पुनर्गठित पेयजल योजना का निरीक्षण - रीबाउंड हैमर टेस्ट से परखी ओवरहेड टैंक के
सीएसजेएमयू और आकाश हर्बोफार्मिंग प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
गोष्ठी के माध्यम से किसानों को आय वृद्धि और पर्यावरण संतुलन पर दिया गया जोर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :