होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि करेंगे
 
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि करेंगे
Updated: 6/18/2026 8:49:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि करेंगे 
-  पहली बार रोजगार पाने वाले कर्मचारियों को 15,000 रुपये तक का मिलेगा प्रोत्साहन
 - प्रोत्साहन ने देश भर में 15 लाख लाभार्थियों को कराया रोजगार सुलभ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (द्धितीय) प्रतीश सिंह ने गुरूवार को भविष्य निधि के क्षेत्रीय कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 जून 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शाम 5 बजे आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) के अंतर्गत लगभग 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे।क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (द्धितीय) प्रतीश सिंह ने बताया कि पीएम-वीबीआरवाई भारत सरकार की प्रमुख रोजगार-संबंधी प्रोत्साहन योजना है, जिसका उद्देश्य रोजगार सृजन में तेजी लाना, रोजगार को औपचारिक बनाना, रोजगार क्षमता बढ़ाना और सभी सेक्टरों में सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करना है। इस प्रोत्साहन के माध्यम से देश भर में 15 लाख रोजगार के अवसर सृजित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पीएम-वीबीआरवाई योजना का उद्देश्य श्रमिकों और नियोक्ताओं दोनों को औपचारिक अर्थव्यवस्था में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत, पहली बार रोजगार पाने वाले कर्मचारियों को 15,000 रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जाता है, जिससे उन्हें कार्यबल में शामिल होने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाले नियोक्ताओं को प्रति अतिरिक्त कर्मचारी प्रति माह 3,000 रुपये तक का प्रोत्साहन दी जाती है, जिससे सतत रोजगार सृजन को प्रोत्साहन मिलता है। आर्थिक विकास को गति देने में विनिर्माण के कार्यनीतिक महत्व को देखते हुए, विनिर्माण क्षेत्र के नियोक्ता चार वर्षों की अवधि के लिए प्रोत्साहन प्राप्त करने के पात्र हैं, जबकि अन्य सभी सेक्टरों के नियोक्ता दो वर्षों के लिए प्रोत्साहन का लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान लेखाधिकारी एवं मीडिया प्रभारी राहुल गुप्ता मौजूद रहे। - पीएम-वीबीआरवाई एक अगस्त 2025 से हुई थी लागू पीएम विकसित भारत रोजगार योजना केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत रोजगार संबद्ध प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना एक अगस्त, 2025 से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) के रूप में लागू की गई। इससे पूर्व, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना को स्वीकृति दी थी। 99.446 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली पीएमवीबीआरवाई का लक्ष्य 2 वर्षों की अवधि में देश में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगारों के सृजन को प्रोत्साहित करना है। इनमें से 1.92 करोड़ लाभार्थी पहली बार कार्यबल में प्रवेश करेंगे। कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों की सहायता करने के जरिये, यह योजना औपचारिक रोजगार के विस्तार, सामाजिक सुरक्षा कवरेज को सुदृढ़ करने और विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।- 15 जिलो से 700 लाभार्थी करेंगे प्रतिभाग, 4300 नए नियोक्ताओ ने कराया पंजीकरणक्षेत्रीय भ्रविष्य निधि आयुक्त उदय बख्शी ने बताया कि कानपुर में होने वाले कार्यक्रम में लगभग 700 से ज्यादा लाभार्थी प्रतिभाग करेंगेतो वही झांसी में 250 लोग प्रतिभाग करेंगे जिन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनका सम्मान किया जायेगा। तो वही इस योजना के अर्न्तगत 4300 नए नियोक्ताओ ने अपना पंजीकरण कराया है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सीएम के 'प्राकृतिक खेती' संकल्प को जमीन पर उतारती दिख रही सीएसए की किसान प्रदर्शनी
प्राकृतिक खेती से बदली तकदीर, सीएम योगी से मिला सम्मान
मोहर्रम के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल ने थाना ग्वालटोली क्षेत्र स्थित कर्बला का किया निरीक्षण
विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया
उपमुख्यमंत्री ने किया केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :