सेंट मेरीस स्कूल मे बाल संसद के बच्चों के साथ मनाया गया बाल सम्मेलन
-15 गांव के 220 बच्चों ने प्रतिभाग किया
वरिष्ठ संवाददाता फिरोज खान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत -अमरिया सुचेतना समाज सेवा संस्था के अमरिया सेंटर के द्वारा अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन कि उड़ान परियोजना के माध्यम से सेंट मेरीस स्कूल अमरिया मे बाल संसद के बच्चों के साथ मनाया गया बाल सम्मेलन जिश्मे 15 गांव के 220 बच्चों ने प्रतिभाग किया बच्चों के द्वारा कार्यक्रम पर्यावरण पर नुक्कड़ नाटक,जागृति गीत,डान्स एवं जागरूकता नारे आदि प्रोग्राम प्रस्तुत किये जिश्मे मुख्य अतिथि ऐबीआरसी मुकेश कुमार जी व फादर चार्ल्स जी रहे जिन्होंने बच्चों को पर्यावरण कि सुरक्षा हेतू पेंडो कि रक्षा करना एवं शिक्षा के महत्व के ऊपर जागरूक किया साथ हीं सभी बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम मे प्रोग्राम फैसिलेटर सिस्टर नेन्सी जी व सिस्टर मैग्गी जी सिस्टर ललिता जी कम्युनिटी मोबिलाइज़र अशोक कुमार बाबूराम किरशन कुमार उषा वर्मा आनंद पाल वीरेंद्र पाल राजेंद्र कुमार छेदालाल जी उपस्थित रहे