होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  हुनर की गूंज पहुंची सात समंदर पार, ब्रिटेन से आया शिवानी के लिए विशेष उपहार
 
हुनर की गूंज पहुंची सात समंदर पार, ब्रिटेन से आया शिवानी के लिए विशेष उपहार
Updated: 6/17/2026 6:46:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

हुनर की गूंज पहुंची सात समंदर पार, ब्रिटेन से आया शिवानी के लिए विशेष उपहार
*नॉर्थैम्प्टन के भारतीय मूल के चिकित्सक ने भेजा प्रोत्साहन का उपहार
*कैलीग्राफी की किताबें और विशेष पेन पाकर खिल उठा चेहरा, डीएम ने भेंट की गुल्लक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।कानपुर की छात्रा शिवानी की सुंदर हस्तलिपि ने पहले लोगों का ध्यान खींचा, फिर मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए उसकी कहानी ब्रिटेन पहुंची और अब उसी कहानी से प्रभावित होकर नॉर्थैम्प्टन में रहने वाले भारतीय मूल के चिकित्सक डॉ. आशुतोष शर्मा ने उसके लिए कैलीग्राफी की पुस्तकें और विशेष पेन भेजे हैं। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने यह उपहार शिवानी को सौंपते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शिवानी अपनी आकर्षक, स्पष्ट और अत्यंत व्यवस्थित हस्तलिपि के कारण चर्चा में आई थी। उसकी लिखावट इतनी सुंदर है कि पहली नजर में वह टाइप किया हुआ पाठ प्रतीत होता है। उसकी इसी विशेष प्रतिभा को देखकर जिलाधिकारी ने पूर्व में उसे सम्मानित कर प्रोत्साहित किया था। इसके बाद उसकी कहानी मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से देश-विदेश तक पहुंची।
ब्रिटेन के नॉर्थैम्प्टन में रहने वाले भारतीय मूल के चिकित्सक डॉ. आशुतोष शर्मा ने जब सोशल मीडिया के माध्यम से शिवानी की कहानी के बारे में जाना तो वह उसकी लगन और लेखन कला से प्रभावित हुए। उन्होंने महसूस किया कि ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। चूंकि उन्हें शिवानी के घर का पता ज्ञात नहीं था, इसलिए उन्होंने कैलीग्राफी की पुस्तकें, विशेष पेन तथा अन्य अध्ययन सामग्री जिलाधिकारी कानपुर नगर के पते पर भेजी। साथ ही एक पत्र लिखकर अनुरोध किया कि यह सामग्री शिवानी तक पहुंचा दी जाए।
डॉ. आशुतोष शर्मा द्वारा भेजे गए कोरियर और पत्र के क्रम में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जनता दर्शन में शिवानी को आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने शिवानी को कैलीग्राफी की पुस्तकें, विशेष पेन तथा अन्य सामग्री सुपुर्द की। साथ ही एक गुल्लक भी भेंट की तथा बचत की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने शिवानी को भेजी गई पुस्तकों का गंभीरता से अध्ययन करने, नियमित अभ्यास जारी रखने तथा कैलीग्राफी के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिवानी की उपलब्धि केवल उसकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि यह उन सभी बच्चों के लिए प्रेरणा है जो मेहनत और लगन के बल पर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। प्रतिभा को सही समय पर प्रोत्साहन और उचित मार्गदर्शन मिले तो बच्चे राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिवानी भविष्य में कैलीग्राफी के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगी।
विशेष उपहार प्राप्त कर शिवानी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने डॉ. आशुतोष शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपहार उसके लिए बड़ी प्रेरणा है। उसने जिलाधिकारी का भी धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि वह कैलीग्राफी की पुस्तकों का अध्ययन कर अपनी लेखन कला को और बेहतर बनाने का प्रयास करेगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
उपमुख्यमंत्री ने किया केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ
एडीजी जोन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान की गई वर्तमान कार्यवाही से कराया अवगत
पुलिस आयुक्त ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं
रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म, इससे बचती हैं अनगिनत जिंदगियां : डीएम
योग सप्ताह के प्रथम दिन नानाराव पार्क में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, डीएम ने किया शुभारंभ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :