पुलिस उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के संबंध में कराया अवगत |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस महानिदेशक, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से आरम्भ होने वाली पुलिस उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की अभिलेखों एवं शारीरिक मानक परीक्षण व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गोष्ठी में एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जोन के जनपदों में की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तृत से अवगत कराया गया।
|