होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  ओवरलोडिंग माफिया पर 'त्रिशूल' प्रहार:आरटीओ, पुलिस और खनन विभाग का संयुक्त अभियान
 
ओवरलोडिंग माफिया पर 'त्रिशूल' प्रहार:आरटीओ, पुलिस और खनन विभाग का संयुक्त अभियान
Updated: 6/9/2026 10:31:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

ओवरलोडिंग माफिया पर 'त्रिशूल' प्रहार:आरटीओ, पुलिस और खनन विभाग का संयुक्त अभियान
- 3 वाहन सीज, 45 का चालान व 2.86 लाख का वसूला जुर्माना
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस ​कानपुर। सूबे में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ योगी सरकार के 'जीरो टॉलरेंस' के निर्देश का असर कानपुर के घाटमपुर में साफ देखने को मिल रहा है। सोमवार देर रात जिला प्रशासन, आरटीओ प्रवर्तन, पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने घाटमपुर की सड़कों पर उतरकर बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। इस औचक कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों और माफियाओं में हड़कंप मच गया। ​इस संयुक्त अभियान में टीम ने 3 ओवरलोड वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया, जबकि 45 वाहनों का तगड़ा चालान काटा गया। इस पूरी कार्रवाई के तहत कुल 2.86 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका गया है।​- देर रात सड़कों पर उतरी अफसरों की फौज ​मंडल आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार की रात घाटमपुर की सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम में पीटीओ अनिल कुमार के साथ खनन विभाग और भारी पुलिस बल मौजूद था। अफसरों को देखते ही कई वाहन चालक गाड़ियां छोड़कर भागने की फिराक में दिखे, लेकिन नाकेबंदी के कारण बच नहीं सके। आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि ​"जिला प्रशासन, पुलिस और खनन विभाग के इस कड़े रुख के कारण क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के संचालन में भारी कमी देखने को मिली है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।"​- शनिवार को भी लगा था 6.50 लाख का जुर्माना
​घाटमपुर में आरटीओ का यह हंटर पहली बार नहीं चला है। इससे ठीक पहले बीते शनिवार को भी एआरटीओ प्रवर्तन दल (तृतीय) सोमलता यादव और पीटीओ दीपक सिंह की टीम ने मिलकर एक बड़ा अभियान चलाया था।​उस कार्रवाई में केवल ओवरलोडिंग ही नहीं, बल्कि निम्नलिखित कमियों पर भी एक्शन लिया गया था। ​बिना वैध अभिलेख, फिटनेस और परमिट के दौड़ रहे वाहन।​धुंधली, फर्जी या जानबूझकर ग्रीस/मिट्टी लगी नंबर प्लेट वाले वाहन। बिना एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) या टेम्पर्ड प्लेट वाले वाहन। ​शनिवार की इस बड़ी कार्रवाई में 27 वाहनों का चालान कर 6.50 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना वसूला गया था।
​- 15 जून तक थमने नहीं वाला यह 'एक्शन'
​प्रवर्तन अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि यह कोई एक दिन की कार्रवाई नहीं है। सड़कों को सुरक्षित रखने और राजस्व को चूना लगाने वालों को सबक सिखाने के लिए यह सघन चेकिंग अभियान आगामी 15 जून 2026 तक लगातार जारी रहेगा। आरटीओ की इस मुस्तैदी से साफ है कि आने वाले दिनों में नियम तोड़ने वाले वाहन स्वामियों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
प्रदेश की 11वीं नई तापीय बिजली उत्पादन इकाई से उत्पादन शुरू
आईआईटी प्रायोजित धनवृत्ति वेंचर्स को सेबी की मंजूरी
खेत बचाओ अभियान के तहत हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
तीसरी बार कुलदीप बने बसपा जिलाध्यक्ष
सड़क हादसे में गंगा पुल रेलिंग पर चढ़ी कार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :