खेत बचाओ अभियान के तहत हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में खेत बचाओ अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम औरंगाबाद एवं पाण्डेय निवादा विकासखंड मैथा में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कानपुर मंडल के संयुक्त निदेशक कृषि धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान ने किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने, जैविक/प्राकृतिक खेती अपनाने और रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के लिए जागरूक किया है। डॉ खान ने किसानों को अपने खेत की मिट्टी की जांच कराने और रिपोर्ट के आधार पर उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी। अत्यधिक और अंधाधुंध यूरिया/डीएपी के उपयोग से खेतों को बचाने के लिए किसानों को एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने खेत की उपजाऊ क्षमता बढ़ाने के लिए जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, हरी खाद (जैसे सनई, ढैंचा) और वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ खाद) के निर्माण व प्रयोग के तरीके सिखाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक कृषि कानपुर मंडल कानपुर धर्मेंद्र कुमार ने अभियान के तहत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि , किसान क्रेडिट कार्ड, और फसल बीमा योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ लेने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने खेतों की नमी और भू-जल स्तर को बनाए रखने के लिए उन्नत सिंचाई तकनीकों पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग की बीज गोदाम प्रभारी दीपक कुमार, शीलेश कटियार तथा प्राविधिक सहायक दीपक राजपूत और सहित प्रगतिशील किसान चरण सिंह,अशोक कुमार,बबलू सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
|