सड़क हादसे में गंगा पुल रेलिंग पर चढ़ी कार
- बाल-बाल बचे उन्नाव ड्यूटी करने जा रहे दो एसबीआइ्र बैंक कर्मी
- हादसे के बाद लगा लंबा जाम, क्रेन की मदद से हटाई गयी क्षतिग्रस्त कार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कानपुर-उन्नाव को जोडने वाले जाजमऊ गंगा पुल पर मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पुल की रेलिंग पर चढकर फंस गयी। ये तो अच्च्छा हुआ कि रेलिंग पार कर कार नीचे नही गिरी। वहीं हादसे में कार में सवार दो लोग सुरक्षित निकाल लिए गया जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह उन्नाव की एसबीआई में कार्यरत दो बैंक कर्मी चकेरी के श्यामनगर निवासी अमित शर्मा अपने सहकर्मी साथी निशांत शर्मा के साथ उन्नाव के गगनखेडा स्थित ब्रांच में जा रहे थे। बताया जाता है कि गंगा पुल पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार गंगा पुल की रेलिंग में चढ गयी। हादसा देखकर कुछ देर के लिए लोगों की सांसे अटक गयी, लेकिन राहगीरों ने अथक प्रयास के बाद किसी प्रकार दोनो कर्मचारियों को किसी प्रकार कार से बाहर निकाल लिया। इस बीच ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद कानपुर की ओर लंबा जाम लग गया, जिससे पुल और फ्लाइओवर पर वाहनों की कतारें लग गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर फसी कार को निकालने का प्रयास शुरू किया। कार पुलिस से हटाने में लगभग 40 मिनट का समय लग गया, जिसके बाद पुलिस के प्रयासों से धीरे-धीरे जाम की स्थिति को सामान्य किया जा सका। टीएसआई भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे के कारण जाम की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और कार के हटने के बाद जाम को सामान्य किया गया वहीं ट्रक चालक के बारे में जानकारी की रही।