INVESTIGATION & FIR MONITORING PORTAL के संबंध में की गई समीक्षा बैठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद औरैया द्वारा विकसित INVESTIGATION & FIR MONITORING PORTAL के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पोर्टल की कार्यप्रणाली, विवेचनाओं एवं एफआईआर की प्रभावी मॉनिटरिंग, पारदर्शिता तथा समयबद्ध निस्तारण में इसकी उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं श्री यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर सम्मिलित हुए। बैठक में पोर्टल के माध्यम से विवेचना प्रक्रिया को अधिक दक्ष, तकनीक-सक्षम एवं जवाबदेह बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिये गये।
|