सिर पर ईंट रख नंगे पांव स्कूल पहुंचे सपा विधायक
- स्मार्ट क्लास रूम का शिलान्यास किया, बोले- गांधीवादी सत्याग्रह की जीत हुई
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। पिछले कुछ दिनों से चल रहे भाजपा और सपा के बीच प्राथमिक विद्यालय के राजनैतिक दृंद का सपा के विधायक अमिताभ वाजपेई ने सोमवार को विधि-विधान से पूजन कर शिलाओं को समर्पित कर दिया। विधायक ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब जब एक एनओसी जारी हो चुकी थी तो दूसरी एनओसी के लिए समय देना चाहिए था । पर नकारे और सत्ता लोभी व्यवस्थाओं के कारण विवाद हुआ। पर आज गाँधीवादी तरीके से सब संपन्न होने की खुशी है। आगे विधायक ने उन विरोधियों को जिन्होंने व्यवधान डालने का प्रयास किया उनको भी सारी गल्तियो को क्षमा कर कर दिया।विधायक का काफिला परमट मंदिर से प्राथमिक विद्यालय तक 500 मीटर सिर पर शिलापट रखकर नंगे पांव पहुंचे। उनके साथ पत्नी वंदना बाजपेई मौजूद रहीं। परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय में पत्नी के साथ शिलान्यास पूजा की। बता दे, विधायक निधि से तीन स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। अमिताभ बाजपेई मंदिर गेट से उन्हीं शिलापट को सिर पर रखकर लाए, जिनका उन्होंने पहले अपने आवास से वर्चुअल शिलान्यास और पूजन किया था। 15 मई को विधायक ने संकल्प लिया था कि जब तक स्कूल निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा, तब तक वह कुर्ता, शर्ट और चप्पल नहीं पहनेंगे। अमिताभ बाजपेई ने कहा कि प्रशासन ने अब स्कूल के लिए जगह चिन्हित कर दी है और उसका ले-आउट भी उन्हें मिल गया है। उन्होंने इसे गांधीवादी तरीके से किए गए सत्याग्रह की जीत बताते हुए कहा कि अब निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। स्कूल में सांसद रमेश अवस्थी की निधि से बाउंड्रीवाल और एक स्मार्ट क्लास बनाया जाना है। इस दौरान सुरेश अवस्थी और विधायक समर्थकों के बीच नोकझोंक और नारेबाजी भी हुई। सपा विधायक का कहना था कि वह स्कूल में तीन स्मार्ट क्लास रूम अपनी निधि से बनवाना चाहते हैं। उनके पास एनओसी और वर्क ऑर्डर है।लेकिन, भाजपा नेता ने स्कूल के काम में रोडा पैदा कर दिया, मजदूरो के साथ बदतमीजी की। वहीं, भाजपा नेता सुरेश अवस्थी का कहना था कि सांसद निधि से एक स्मार्ट क्लास और स्कूल की बाउंड्री कराने के की एनओसी है। इस उधेड़बुन में शिलान्यास कार्यक्रम पिछली तारीखों में न हो सका। आज विधायक ने अपने संकल्प के अनुसार शिलान्यास के बाद कुर्ता और जूतों को पहन कर हर-हर महादेव के जय कारें के साथ अपनी उपलब्धी के साथ