होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  डिग्री से नहीं, स्किल्स सीखने से आयेगा करियर में उछाल
 
डिग्री से नहीं, स्किल्स सीखने से आयेगा करियर में उछाल
Updated: 5/24/2026 12:07:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

डिग्री से नहीं, स्किल्स सीखने से आयेगा करियर में उछाल !
- अगले चार पांच साल में 10 गुना तक उछाल आयेगा बीएफएक्स और एनीमेशन क्षेत्र की जॉब्स में
 - एआई एंड एवीजीसी-एक्सआर समिट में एनीमेशन, वीएफएक्स और फिल्म उद्योग से जुड़े दिग्गजों ने स्टूडेंट्स से किया संवाद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। 12वीं क्लास के बाद हो या डिग्री, डिप्लोमा के बाद, अगर हाथ में कोई हुनर या स्किल्स नहीं हैं तो खाली डिग्री और सर्टिफिकेट किसी काम नहीं आयेगा। क्रिएटिव और रचनात्मक युवाओं के लिए बीएफएक्स, एनीमेशन और एवीजीसी-एक्सआर (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स - एक्सटेंडेड रियलिटी) जैसे क्षेत्रों में भारी संभावनाएं हैं। आज भारत में एवीजीसी-एक्सआर क्षेत्र में जहाँ 2.2 लाख नौकरियां हैं, वहीं अगले महज चार-पांच साल में ही ये आंकड़ा 10 गुना तक बढ़कर 20 लाख जॉब्स से भी अधिक हो जायेगा, क्योंकि खुद भारत सरकार भी 'ऑरेंज इकॉनमी', यानि रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रही है, जिसके तहत कौशल विकास और क्रिएटर लैब्स स्थापित किए जा रहे हैं। ये बातें शिक्षा, बीएफएक्स, एनीमेशन और फिल्म मेकिंग से जुड़े भारत के शीर्ष दिग्गजों ने कानपुर महानगर और लखनऊ के युवाओं से कही हैं। मौका था मैक (माया अकादमी ऑफ एडवांस क्रिएटिविटी) द्वारा बीते शुक्रवार लखनऊ में आयोजित "उत्तर प्रदेश एआई एंड एवीजीसी-एक्सआर समिट 2026 का। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। 
मैक कानपुर के सेंटर मैनेजर अभिषेक शुक्ला ने बताया कि इस सम्मेलन में कानपुर के काकादेव स्थित मैक सेंटर के 200 स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबरों ने प्रतिभाग किया। स्टूडेंट्स से इंट्रैक्ट करने वाले इन टेक दिग्गजों में रिलायंस एनीमेशन के पूर्व सीईओ, देश के पहले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नालॉजी (आईआईआईटी) और शक्तिमान एनिमेटेड जैसी कई सीरीज प्रड्यूस करने वाले आशीष कुलकर्णी, उनके अलावा विख्यात कैमरा कंपनी कैनन इंडिया के स्पीकर गौरव मार्कन, वोडाफोन के प्रसिद्ध डूडल एनीमेशन बनाने वाले वैभव स्टूडियोज और हाल में रिलीज होने जा रही भारत के अपनी दूसरी एनीमेशन फिल्म रिटर्न ऑफ द जंगल के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर वैभव कुमारेश, एप्टेक लिमिटेड के होल टाइम डायरेक्टर संदीप वेलिंग आदि मौजूद थे। कानपुर के मार्केटिंग हेड पंकज ने बताया मैक इंडस्ट्री से जुड़े करियर कोर्स देता है, जिसमें 3डी एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग डिजिटल डिजाइन, फिल्म मेकिंग, ब्रॉडकास्ट वीआर व एआर आदि शामिल है। मैक लखनऊ और कानपुर शाखा के प्रबंधक रमन शर्मा ने कहा कि डिग्रियों और ट्रेडिशनल पढ़ाई से नौकरियां भले मिल जायें, लेकिन करियर नहीं बनते। इसलिए स्टूडेंट्स को हर हाल में कोई क्रिएटिव स्किल सीख कर भविष्य सुरक्षित करना चाहिए। 
-बाक्स 
उप मुख्यमंत्री के हर वाक्य पर हॉल में गूंजी तालियां
सूबे के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश एआई एंड एवीजीसी-एक्सआर समिट 2026 के मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से डरें नहीं, उसको टूल के रूप में इस्तेमाल करें। भरोसा रखें,  ये कभी इंसानी दिमाग से बेहतर नहीं हो सकती। वहीं कहा कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती हमारी असुरक्षा की भावना है। सोचते हैं कि सब पास कर लिया पर नौकरी का क्या होगा! बोले कि शार्टकट से जीवन को सुरक्षित करने का प्रयास ना करें। मोटिवेशनल मुहावरा बोले कि राह छोड़ तीनों चलें...सागर, सिंह, सपूत..अर्थात् जो अलग रास्ते पर चलेगा, जीतोड़ मेहनत करेगा, वही तरक्की करेगा। कहा मैं भी साधारण किसानंका बेटा, लखनऊ तक आने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। कहा कभी किसी भी तरह से काम आ सकूं, तो आऊंगा, आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं।
-बाक्स 
सेलीब्रिटी को अपने बीच देख चहक उठे स्टूडेंट्स
थोड़े दिनों पहले ही भारत में बनी पहली फुल लेंथ एनीमेशन फिल्म नरसिम्हा ने सफलता के रिकॉर्ड तोड़ते हुए 400 करोड़ रुपये कमा डाले। अब भारत में ही बनी लगभग पौने दो घंटे की दूसरी एनीमेशन मूवी रिटर्न ऑफ द जंगल की 29 मई को होने वाली पैन-इंडिया रिलीज का देश को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का गाना जंगलम-मंगलम, शाका लाका, बूम बूम...पहले ही बम्पर हिट हो चुका है। फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर वैभव कुमारेश को अपने बीच देखकर सैकड़ों एनीमेशन स्टूडेंट्स झूम उठे। इसका 3डी एनीमेशन और एक्शन अब तक का बेस्ट बताया जा रहा है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डॉ. धनंजय चौधरी एबीवीएमयू की कोर कमेटी और मेडिकल रिसर्च काउंसिल में नामित
विश्व स्किज़ोफ्रेनिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
यूपीयूएमएस, सैफई में 50 सीटों वाले डेंटल कॉलेज को शासन की स्वीकृति, विश्वविद्यालय की प्रगति में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि
कुलपति प्रो० (डॉ०) अजय सिंह नें 10 नई अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों का किया उद्घाटन
अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे के उपलक्ष में प्रदेश का पहला नर्सिंग लेड क्लीनिक का यूपीयूएमएस सैफई में हुआ उद्घाटन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :