भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, भारी संख्या में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता
-मोतीझील स्थित राजीव वाटिका में कांग्रेसियों ने संविधान रक्षा का लिया संकल्प
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मोतीझील स्थित राजीव वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी ने उनके आदर्शों पर चलने तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच, सूचना तकनीक और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने भारत को विकास और तकनीकी क्रांति के रास्ते पर आगे बढ़ाया। पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत को 21वीं सदी की और अग्रसर करने का विजन दिया। वहीं पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी ने कहा कि देश का हर युवा आज भी उनके सपनों के आधुनिक भारत को याद करता है। श्रद्धांजलि देने वालों में ताराचंद रुद्राक्ष, संतोष मिश्रा, राकेश चौहान, प्रतिभा अटल पाल, विकास अवस्थी, शीलू श्रीवास्तव, राकेश साहू, मानेश दीक्षित, सुमन तिवारी, रमाकांत मिश्रा, पदम मोहन मिश्रा, इकबाल अहमद, अवनीश सलूजा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।