वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने हेतु किया श्रमदान |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक हमीरपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त पुलिस इकाइयों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई को विशेष प्राथमिकता देते हुए वृहद सफाई अभिया जयन,श्रमदान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की समस्त शाखाओं तथा जनपद के सभी थानों में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यस्थलों पर श्रमदान करते हुए व्यापक स्तर पर सफाई कार्य संपादित किया गया। इस दौरान कार्यालयों के अंदर एवं बाहर जमे कचरे को हटाया गया, पुराने एवं अनुपयोगी अभिलेखों का उचित निस्तारण किया गया तथा परिसर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने हेतु विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही भवनों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था की जांच तथा परिसर में मौजूद झाड़ियों एवं गंदगी को हटाकर वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने हेतु श्रमदान किया गया।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना अध्यक्ष एवं प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपने-अपने थाना परिसरों में नियुक्त पुलिस बल के साथ मिलकर श्रमदान के माध्यम से वृहद सफाई अभियान चलाया गया। थाना परिसर के अंदर एवं बाहर की साफ-सफाई के साथ-साथ मालखानों, बैरकों, कार्यालय कक्षों एवं आगंतुक कक्षों को व्यवस्थित किया गया। साफ-सफाई के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी न रहे तथा स्वच्छता का स्थायी रूप से पालन किया जाए। अभियान के अंतर्गत पुलिस कर्मियों को स्वच्छता एवं श्रमदान के प्रति जागरूक भी किया गया तथा उन्हें अपने कार्यस्थलों को नियमित रूप से साफ रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त यह भी बताया गया कि श्रमदान के माध्यम से किया गया कार्य न केवल कार्यस्थल को स्वच्छ बनाता है, बल्कि टीम भावना एवं अनुशासन को भी सुदृढ़ करता है, जिससे आमजन में पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित होती है। उक्त सफाई अभियान,श्रमदान का उद्देश्य न केवल तत्काल स्वच्छता सुनिश्चित करना था, बल्कि पुलिस विभाग में स्वच्छता एवं श्रमदान के प्रति एक स्थायी आदत विकसित करना भी था। इस प्रकार के अभियानों से कार्यस्थल अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक बनते हैं, जिससे पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों भविष्य में भी नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखें तथा समय-समय पर श्रमदान करते हुए स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने हेतु प्रतिबद्धता जाहिर की।