थाना समाधान दिवस पर आलाधिकारियों ने सुनी समस्याएं दिए निर्देश |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद हमीरपुर के थाना कोतवाली मौदहा में "थाना समाधान दिवस" के अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक हमीरपुर द्वारा आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया व शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया l तथा जमीनी विवादों को पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देश दिये गये। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।
|