होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  100 मेगावॉट पार, कानपुर की छतों पर सौर ऊर्जा का बड़ा उछाल
 
100 मेगावॉट पार, कानपुर की छतों पर सौर ऊर्जा का बड़ा उछाल
Updated: 4/17/2026 11:38:00 PM By Reporter- Mohd Kamil

100 मेगावॉट पार, कानपुर की छतों पर सौर ऊर्जा का बड़ा उछाल
*पीएम सूर्यघर योजना में प्रदेश में दूसरे नंबर पर पहुंचा जनपद, लखनऊ पहले, वाराणसी तीसरे स्थान परिवर्तन 
*हर दिन 108 घरों में लग रहे रूफटॉप, सोलर सिटी बनने की ओर तेज कदम
*20 से 26 अप्रैल तक ‘सूर्य रथ’ से चलेगा जागरूकता अभियान
*जिलाधिकारी ने की समीक्षा दिए आवश्यक निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।पीएम सूर्य घर योजना के तहत कानपुर नगर में सौर ऊर्जा का दायरा तेजी से बढ़ा है। घरों की छतों पर लगाए गए सोलर रूफटॉप के जरिए बिजली उत्पादन का आंकड़ा 100 मेगावॉट पार कर गया है। 14 अप्रैल तक 29,304 इंस्टॉलेशन के माध्यम से 103 मेगावॉट बिजली उत्पादन क्षमता दर्ज की गई है, जो जनपद में स्वच्छ ऊर्जा के बढ़ते उपयोग को दर्शाता है।
*प्रदेश में दूसरे स्थान पर कानपुर, बढ़ रही लोगों की भागीदारी
सोलर रूफटॉप के जरिए बिजली उत्पादन में कानपुर नगर अब प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। लखनऊ पहले और वाराणसी तीसरे स्थान पर है। यह उपलब्धि बताती है कि शहर में सौर ऊर्जा को लेकर लोगों की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है।
*योजना की समीक्षा बैठक, क्रियान्वयन में तेजी पर जोर
सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा की गई। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और विस्तार पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाया जाए और पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध रखा जाए।
*इंस्टॉलेशन की रफ्तार तेज, हर दिन औसतन 108 नए कनेक्शन
जनपद में सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन की रफ्तार लगातार बनी हुई है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 108 इंस्टॉलेशन हो रहे हैं। फरवरी माह में 2,573, मार्च में 3,215 और अप्रैल माह में 14 अप्रैल तक 1,515 घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप लगाए जा चुके हैं।
*सोलर सिटी की दिशा में कदम, एक्सीलरेशन प्रोग्राम में शामिल जनपद
कानपुर नगर को सिटी एक्सीलरेशन प्रोग्राम के अंतर्गत शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम में देश के 40 शहरों का चयन किया गया है, जिनमें उत्तर प्रदेश के अयोध्या, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर नगर और प्रयागराज शामिल हैं। इसका उद्देश्य शहरों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करना है
*‘सूर्य रथ’ से जागरूकता, घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी
20 से 26 अप्रैल तक ‘सूर्य रथ’ के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके जरिए लोगों को योजना के लाभों की जानकारी दी जाएगी और उन्हें सोलर कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
*समन्वय से बढ़ेगी गति, बैंक-डिस्कॉम-वेंडर को निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बैंक, डिस्कॉम और वेंडर आपसी समन्वय के साथ शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें, जिससे आमजन को योजना का लाभ सहज और समयबद्ध रूप से मिल सके। साथ ही टीम भावना के साथ कार्य करते हुए कानपुर नगर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, परियोजना अधिकारी नेडा राजेश पांडेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, वेंडर तथा बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन
भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव १९ को
चालक संघ ने ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के खिलाफ महापौर को सौंपा ज्ञापन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं
कानपुर में RAMP के तहत स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन मीट व कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :