बगैर सूचना दिए एक महीने से लापता 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- नोटिस का जवाब नहीं देने पर गिरी गाज
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। पुलिस कमिश्नर ने बगैर बताए ड्यूटी से गायब चल रहे 12 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। नोटिस देने के बाद भी यह पुलिस कर्मी ऑफिस नहीं पहुंचे और कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने एक्शन लेते हुए यह कार्रवाई की। अगर इसके बाद भी इन पुलिस कर्मियों का कोई जवाब नहीं मिला तो इनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि कई पुलिस कर्मी एक महीने से ज्यादा अवधि से बगैर बताए अपनी ड्यूटी से लापता है। इन पुलिस कर्मियों का हाल जानने के लिए आखिर क्यों लापता हैं...? ड्यूटी पर कब से आएंगे... ? सभी को पत्र लिखकर जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन इसके बाद भी इन पुलिस कर्मियों ने कोई जवाब नहीं दिया। इस तरह के 12 पुलिस कर्मियों को सूचीबद्ध करके उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जिनमें दरोगा मोनू सिंह 54 दिन, दरोगा राजेन्द्र कुमार तिवारी 139 दिन, कांस्टेबल दुष्यन्त 168 दिन, कांस्टेबल अंकुर 135 दिन, कांस्टेबल कलन 49 दिन, कांस्टेबल जितेंद्र 43 दिन, कांस्टेबल प्रवीन कुमार 40 दिन, कांस्टेबल भूपेंद्र 52 दिन, कांस्टेबल रवि 107 दिन, अनुचर कुंवर पाल 74 दिन, अनुचर जय प्रकाश सिंह
40 दिन, स्वीपर छोटे लाल 56 दिन से अनुपस्थित थै।अगर अब इसके बाद भी एक सप्ताह के भीतर इन लापता पुलिस कर्मियों ने अपना स्पष्टीकरण नहीं तो तो आगे भी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इन सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ गोपनीय जांच भी कराई जा रही है कि आखिर ये पुलिस वाले क्यूं लापता हैं। इसके पीछे की वजह क्या है।