होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सजीव प्रसारण, जनपद में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का सम्मान
 
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सजीव प्रसारण, जनपद में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का सम्मान
Updated: 4/13/2026 6:00:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सजीव प्रसारण, जनपद में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का सम्मान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सजीव प्रसारण सोमवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में किया गया। जनपद की बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और महिला सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में विधायक कल्याणपुर नीलिमा कटियार, विधायक घाटमपुर सरोज कुरील तथा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान महिलाओं ने टोल-फ्री नंबर 9667173333 पर मिस कॉल देकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति अपना समर्थन भी दर्ज कराया।
विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि भारत का लोकतंत्र महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ और अधिक मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की लगभग 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका और अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं रक्षा, अंतरिक्ष, प्रशासन, विज्ञान और उद्यमिता जैसे अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। विधायक सरोज कुरील ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़े बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। आज महिलाएं शिक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व के माध्यम से हर क्षेत्र में नई पहचान बना रही हैं।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति को सृजन और शक्ति का आधार माना गया है और आज महिलाएं सामाजिक, आर्थिक तथा प्रशासनिक क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। 
कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायती राज विभाग तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों से जुड़ी महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। एनआरएलएम से रानी कमल, पूजा वर्मा, रीना सिंह एवं नीरज देवी उपस्थित रहीं। ग्राम पंचायतों से सुलेखन कुशवाहा (तिलसड़ा, पतारा), दीक्षा पटेल (दूरौलो, पतारा) तथा पूनम निषाद (रमेल नगर, कल्याणपुर) ने भाग लिया। पंचायती राज विभाग से दीक्षा (ककवन), श्रेया गौतम (धरमगतपुर, कल्याणपुर), प्रतिमा (निवादा महसन, शिवराजपुर), रोशनी कश्यप (बंसढी, चौबेपुर) तथा दीप लक्ष्मी (बारामऊ, बिल्हौर) उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों वंदना सरिता, मालती देवी, गरिमा यादव, रेनू कुमारी तथा संगीता श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलना सच्ची श्रद्धांजलि : डीएम
जिलाधिकारी ने गुरुद्वारे में माथा टेककर वैशाखी की दी शुभकामनाएं
साइबर ठगी/डिजिटल अरेस्ट गैंग का पर्दाफाश, आठ अभियुक्त धरे गए
हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेला की हुई अहम बैठक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :