होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  जनगणना 2027 : 7 से 21 मई तक घर बैठे करें स्व-गणना
 
जनगणना 2027 : 7 से 21 मई तक घर बैठे करें स्व-गणना
Updated: 4/9/2026 7:57:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

जनगणना 2027 : 7 से 21 मई तक घर बैठे करें स्व-गणना
*22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर करेंगे मकान सूचीकरण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।जनगणना 2027 में पहली बार नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने का विकल्प मिलेगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना की प्रक्रिया संचालित की जाएगी, जिसमें नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना करेंगे। जनगणना के संबन्ध में जनपद स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित किया गया।
*देश की 16वीं और आजादी के बाद आठवीं जनगणना
जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित होगा, जिसमें मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। जनगणना का द्वितीय चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा, जिसमें जनसंख्या की गणना होगी। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 देश की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना होगी, जो गांव, शहर और वार्ड स्तर पर प्राथमिक आंकड़ों का सबसे बड़ा और सबसे विश्वसनीय स्रोत मानी जाती है।
*पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना
उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और पहली बार नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प दिया गया है। जनगणना से पूर्व निर्धारित अवधि में नागरिक सेंसस सेल्फ एन्युमरेशन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी गणना कर सकेंगे। कोई भी सामान्य निवासी ऑनलाइन प्रश्नावली भरकर स्व-गणना कर सकता है।
*ऐसे कर सकेंगे स्व-गणना
जिलाधिकारी ने बताया कि कानपुर नगर में स्व-गणना के लिए नागरिकों को जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in⁠ पर जाकर अपने राज्य का चयन कर पंजीकरण करना होगा। परिवार के मुखिया का नाम और दस अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही परिवार का पंजीकरण किया जा सकेगा। एक व्यक्ति अपना अथवा अपने परिवार के सदस्यों की स्व-गणना पूरे भारत में कहीं से भी कर सकता है।
नागरिक अपनी पसंद की भाषा चुनकर जिले, पिन कोड तथा गांव या शहर की जानकारी दर्ज कर सकेंगे और मानचित्र पर लाल संकेतक के माध्यम से अपने आवास का सटीक स्थान चिह्नित कर सकेंगे। 
*प्रिव्यू के बाद फाइनल सबमिट, फिर मिलेगी पंजीकरण संख्या
इसके बाद मकान सूचीकरण और परिवार से संबंधित प्रश्नावली भरनी होगी। सभी विवरण दर्ज करने के बाद नागरिक प्रिव्यू स्क्रीन पर अपने द्वारा भरी गई जानकारी की जांच कर सकेंगे। जानकारी सही पाए जाने पर “फाइनल सबमिट” करने पर एक विशिष्ट 11 अंकों की स्व-गणना पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी, जो मोबाइल या ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। जब जनगणना प्रगणक घर पहुंचेगा तो नागरिकों को यह स्व-गणना पंजीकरण संख्या उपलब्ध करानी होगी। यदि दर्ज जानकारी उपलब्ध अभिलेखों से मेल खाती है तो उसका सत्यापन कर लिया जाएगा, जबकि अंतर पाए जाने पर प्रगणक आवश्यक जानकारी पुनः एकत्र करेगा।
*घर-सूचीकरण में दर्ज होंगे 33 प्रकार के विवरण
जिलाधिकारी ने बताया कि घर-सूचीकरण चरण के दौरान सर्वेक्षक भवन के उपयोग, निर्माण सामग्री, कमरों की संख्या, स्वामित्व की स्थिति, जल, विद्युत और शौचालय की उपलब्धता, खाना पकाने के ईंधन के प्रकार तथा फोन, वाहन और टेलीविजन जैसी परिसंपत्तियों से संबंधित कुल 33 प्रकार के विवरण दर्ज करेंगे।
*डीएम ने की अपील
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपदवासियों से अपील की कि वे 7 मई से 21 मई के बीच अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना कर जनगणना 2027 को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी करें।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ज्ञान भारतम् मिशन: कानपुर की प्राचीन पांडुलिपियां अब होंगी डिजिटल
पुलिस महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी पर्व/त्योहार के दृष्टिगत गोष्ठी कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों की री-पैकिंग पर सख्ती, ‘सेफ फूड’ अभियान चलाने के निर्देश
एनसीआरपी पोर्टल के आधार पर चिन्हित साइबर फ्रॉड हॉटस्पॉट पर कार्यवाही
प्रसार शिक्षा एवं संचार प्रबंधन विभाग में हुई एआई प्रतियोगिता
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :