मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की हुई बैठक
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप के साथ फिरोज खान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में पी.एम.सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अधिशासी अभियन्ता विद्युत (नोडल), अग्रणी बैंक प्रबन्धक, परियोजना अधिकारी नेडा आदि अधिकारियों के साथ यूपीनेडा के इम्पैनेल्डवेण्डर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में परियोजना अधिकारी नेडा द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 2025-26 तक कुल 1,764 घरों पर सोलर रूफटाॅप पावर प्लाण्ट लगाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष 4,917 घरों पर सोलर रूफटाॅप पावर प्लाण्ट स्थापित किया जा चुका है तथा भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक 4,282 उपभोक्ताओं को अनुदान अवमुक्त किया जा चुका है।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वेण्डर्स की समस्याऐं सुनी गयी, समस्याओं में मुख्य रूप से वेण्डर्स द्वारा बैंक लोनिंग में आ रही समस्याओं से संज्ञानित कराया गया, बैंक द्वारा लोनिंग में पर्याप्त सहयोग नही किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से पंजाब नेशनल बैंक बीसलपुर, इण्डियन बैंक पीलीभीत, बैंक आॅफ बडौदा पीलीभीत द्वारा सहयोग न करने एवं अलग-अलग शाखाओं द्वारा पृथक-पृथक आधार पर लोन स्वीकृत करने में विलम्ब किया जाने से अवगत कराया गया।अन्त मे ंमुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित लीड बैंक मैनेजर/जिला समन्वयक को निर्देशित किया गया, कि समस्त बैकांे को योजनान्तर्गत ऋण उपलब्ध कराये जाने हतुे निर्देशित करें एवं समय सीमा निर्धारित करें तथा आज के परिवेश में अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत के महत्व को समस्त को संज्ञानित कराते हुये प्रत्येक स्थिति में कार्य को तीव्रगति प्रदान करने हुते समस्त को निर्देशित किया गया। बैठक के अन्त में परियोजना अधिकारी नेडा द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुये मुख्य विकास अधिकारी की अनुमति से बैठक समाप्त की गयी।