हनुमान जन्मोत्सव पर कुड़नी हनुमान मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | हनुमान जन्मोत्सव पर जिले के प्रमुख हनुमान मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। भजन - कीर्तन का आयोजन हुआ। भक्तों ने सुंदर कांड का पाठ किया। हनुमान जन्मोत्सव पर कानपुर में कई जगहों पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को कानपुर की नर्वल तहसील के अंतर्गत कुड़नी गांव में स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कानपुर के आस पास के जनपदों से भक्त महावीरन के दरबार में पहुंचे। भक्तों ने कुड़नी दरबार में सुंदर कांड का पाठ किया। हवन का भी आयोजन हुआ। देर शाम ओईएफ फूलबाग कानपुर किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई संयुक्त मंत्री ब्रजेश तिवारी और साथियों संग कुड़नी दरबार पहुंचे। उन्होंने बजरंग बली को पुष्प प्रसाद अर्पित कर सभी की सुख-समृद्धि की कामना की। साथियों संग महावीरन की परिक्रमा भी करी। उन्होंने इस दौरान व्यापक स्तर पर मंदिर के सुंदरीकरण की मांग करी। कुड़नी हनुमान मंदिर में भक्तों की अटूट आस्था है। यहां ऐसी मान्यता है कि को भक्त मन से यहां आते हैं। उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। मान्यता है बजरंग बली के दर्शन से शारीरिक और मानसिक कष्ट दोनों दूर हैं। साथ ही बजरंग बली की कृपा से जन्मे बच्चों का नाम महावीर रखा जाता है। मुख्य रूप से महामंत्री समीर बाजपेई के साथ संयुक्त मंत्री ब्रजेश तिवारी, हरीचंद्र, रामसूरत यादव, आरके मिश्रा आदि रहे।
|