सरसई गांव में महिलाओं ने देवी गीत गाते हुए निकाली जवारा यात्रा |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के सरसई गांव में जवारा मेला का आयोजन किया गया l गांव के देव स्थानों के पूजन के बाद देवी गीत के साथ हाइवे किनारे सैय्यद बाबा के स्थान पर सम्पन्न हो गया। क्षेत्र के सरसई गांव में ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल द्वारा नवरात्रि में जवारा बोए जाते है। तथा तेरस के दिन धूमधाम से इन जवारा को गांव में निकाला जाता है। इसके अतिरिक्त गांव के ग्रामीणों द्वारा भी जवारा बोए जाते है तथा इनकी सेवा की जाती है। सभी गांव के लोग इसमें भाग लेकर धूम धाम से जवारा मेला का आयोजन करते है। इसमें महिलाएं सिर में जवारा लेकर देवी गीत गाते हुए चल रही थी। तथा देवी भक्त टोलियों में झांझ मंजीरा ढोलक की धुन पर देवी गीत गाते हुए चल रहे थे। तथा भक्त लोग अपने मुंह में लोहे की सांग छेदकर पूजा अर्चना कर रहे थे धूम धाम से जवारा मेला संपन्न हुआ। इस अवसर पर चेयरमैन हमीरपुर कुलदीप निषाद , रामबाबू प्रजापति,धर्मेंद्र सिंह, विवेक पालीवाल,सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर भक्ति मय माहौल बना रहा ।