होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  मूर्ति विसर्जन में सिरफुटव्वल एक युवक बुरी तरह ज़ख़्मी
 
मूर्ति विसर्जन में सिरफुटव्वल एक युवक बुरी तरह ज़ख़्मी
Updated: 3/30/2026 7:21:00 AM By Reporter-

मूर्ति विसर्जन में सिरफुटव्वल एक युवक बुरी तरह ज़ख़्मी |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l सदर कोतवाली क्षेत्र के चूरामन का डेरा में शनिवार की शाम को मूर्ति विसर्जन के दौरान शराब के नशे में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक युवक को गंभीर चोटे आई।झगड़ा पुरानी रंजिश की वजह बताया जा रहा है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसका दैनिक समाचार पत्र पुष्टि नहीं करता है। घायल युवक ने थाने में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। शनिवार की शाम को केसरिया का डेरा में मूर्ति विसर्जन का जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान शराब के नशे में दो गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से जमकर एक दूसरे को पहले लात घुसो और डंडों से पीटा गया। फिर भीड़ में कुछ लोग तलवार और फरसा भी लहराते हुए मारपीट में कूद पड़े। इस पिटाई में भोला का डेरा निवासी 22 वर्षीय अजीत नाम का युवक का सिर फट गया। वायरल वीडियो में युवक लहूलुहान हालत में दिख रहा है, जिसे बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की वजह बताया जा रहा है। उधर घायल युवक ने थाने में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल ने बताया कि समय लगभग शाम पांच बजे वादी अजीत निषाद पुत्र शिवशंकर निवासी मोहल्ला भोला का डेरा सदर कोतवाली मूर्ति विसर्जन हेतु चूरामन डेरा के पास गए थे। उसी दौरान विपक्षीगण उमेश निषाद पुत्र दीपक,अनुज निषाद पुत्र रमाकांत,आशीष निषाद पुत्र हरपाल एवं मनीष निषाद पुत्र हरपाल निवासीगण ग्राम केसरिया का डेरा सदर कोतवाली अत्यधिक शराब के नशे में होकर वादी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगे तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आगे बताया कि
वादी अजीत निषाद पुत्र शिवशंकर से प्राप्त तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली में द्वारा धारा 115(2)/351(2)/352 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत उपरोक्त नामजद आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। वादी का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उपचार कराया गया, जिसमें चिकित्सकों द्वारा साधारण चोटें होना बताया गया तथा यह भी स्पष्ट किया गया है कि वादी के शरीर पर किसी प्रकार के धारदार हथियार से चोट के निशान नहीं पाए गए। आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा प्रकरण में विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों की दी गई विस्तृत जानकारी |
छात्र ने परीक्षा में 93,75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय सहित घर परिवार का नाम किया रोशन
पेट्रोल पंपों में डीजल खत्म होने से किसान हुए परेशान
तीन दिवसीय क्षेत्रीय ट्रेड शो का सफलतापूर्वक समापन
सीसामऊ बाजार में गारमेंट्स दुकान में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला सामान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :