होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  उद्यमिता कॉनक्लेव शुभारंभ में कानपुर के इतिहास पर आधारित लघु फिल्म भी गई दिखाई
 
उद्यमिता कॉनक्लेव शुभारंभ में कानपुर के इतिहास पर आधारित लघु फिल्म भी गई दिखाई
Updated: 3/27/2026 10:58:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

उद्यमिता कॉनक्लेव शुभारंभ में कानपुर के इतिहास पर आधारित लघु फिल्म भी गई दिखाई 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के मुख्य परिसर में गोल्डन जुबली वर्ष पर तीन दिवसीय उद्यमिता कॉनक्लेव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत कुलपति के विजयेंद्र पांडियन द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के तीन संस्थानों एचवीटीयू, आईआईटी कानपुर एवं एफएफडीसी कन्नौज के साथ विश्वविद्यालय ने एमओयू शाइन किये गये। इस अवसर पर एमएसएमई एवं कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के इतिहास पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। प्रदर्शनी में 150 से अधिक स्टॉल लगाए गए और विभिन्न तकनीकियों का प्रदर्शन किया गया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के लघु, सूक्ष्म, खादी एवं मध्यम ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री राकेश सचान ने अपने संबोधन में बताया कि उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में युवाओं को आगे बढ़ाने हेतु कई विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 19 लाख 40 हज़ार युवाओं को ऋण देकर स्वावलंबी बनाया गया है। इस तीन दिवसीय उद्यमिता कॉनक्लैव में मैन्युफैक्चरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, तथा टेक्सटाइल सहित अन्य तकनीकियों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि एमएसएमई एवं कृषि के संयुक्त तत्वाधान में युवाओं को नए सेक्टर में रोजगार के सृजन होंगे। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा नवोन्मेषी विकसित प्रजातियां हेतु धन्यवाद दिया। उन्होंने दलहन और तिलहन के क्षेत्रफल और उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कुपोषण समाप्त करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषकीय भोजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं उन्होंने युवाओं से आवाहन किया की तकनीक का विकास कर वह स्वयं का उद्गम स्थापित करें। उन्होंने कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना पर जोर दिया। तीन दिवसीय विभिन्न उद्यमों के स्टॉल प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर वैज्ञानिकों द्वारा रचित तीन पुस्तकों का भी विमोचन किया गया। अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद कुलपति के विजयेन्द्र पांडियन ने किया।इस अवसर पर एचवीटीयू के कुलपति प्रोफेसर शमशेर, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक नीलिमा कटियार, निदेशक प्रसार डॉ वी के त्रिपाठी, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ कौशल कुमार,डॉ महक सिंह, डॉक्टर आरके सिंह तथा उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉक्टर संजय सिंह सहित कई अधिकारी और वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
13वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन आर्चरी प्रतियोगिता-2026 का समापन
पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता“मंथन” नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन
तीन दिवसीय उद्यमिता कॉनक्लैव का शुभारंभ आज
पुलिस आयुक्त आवास पर जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय एवं जनहित विषयों पर महत्वपूर्ण बैठक
अपर पुलिस उपायुक्त (एसओजी ) ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए दिलाई शपथ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :