मौसम खराब होने से किसानों के कृषि कार्य हुए प्रभावित |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा, हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र में सुबह से आसमान में छाए बादलों में गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदीशुरू हुई जिससे किसानों के कृषि कार्य प्रभावित हुए। तथा थ्रेसिंग का कार्य भी दिन भर नहीं हो सका।सुबह से ही मौसम खराब रहने के कारण तथा रुक रुक कर बूंदाबांदी होने के कारण किसानों का कृषि कार्य प्रभावित हुआ। इस समय खेती में चना मटर लाही सरसों की फसल कटी हुई पड़ी है। तथा कटाई का कार्य चल रहा है डामर गांव निवासी किसान बद्री सिंह ने बताया कि ग्यारह बीघा खेत में सूखी मटर की फसल कटी रखी है। जिसमेंहार्वेस्टर से थ्रेसरिंग कराया जाना था। मौसम खराब होने के कारण आज थ्रेसरिंग नहीं हो पाई। किसानो को इस मौसम में सबसे अधिक ओले का भय रहता है। इस लिए किसान अपनी फसल समेटने में जुटा हुआ है। आज दिन भर कृषि कार्य प्रभावित रहा।