होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  मसाला उत्पादन पर हुआ एक दिवसीय कृषक तकनीकी प्रशिक्षण
 
मसाला उत्पादन पर हुआ एक दिवसीय कृषक तकनीकी प्रशिक्षण
Updated: 3/8/2026 11:54:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मसाला उत्पादन पर हुआ एक दिवसीय कृषक तकनीकी प्रशिक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर की सब्जी अनुभाग द्वारा ग्राम सिठउपुरवा, ब्लॉक रसूलाबाद में मसाला उत्पादन कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सब्जी अनुभाग में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत कृषि मंत्रालय भारत सरकार के वित्तीय सहयोग से सुपारी और मसाला विकास निदेशालय कालीकट केरल द्वारा मसाला विकास योजना संचालित की जा रही है। जिसके अंतर्गत प्रजाति एवं तकनीक के हस्तांतरण हेतु इस गांव में लगभग 80 कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें महिला एवं पुरुष कृषकों ने उत्साह पूर्वक प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम के आरंभ में सब्जी विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर संजीव कुमार सिंह 
ने कृषकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस समय मसाला बीज फसलो की किसान भाई कटाई कर रहे हैं। वह लोग ध्यान रखें की धनिया की फसल पकने पर एक ही बार में उसकी कटाई नहीं करें तेज धार के हसिया से दो-तीन बार में पौधों की कटाई करके उसके बंडल बांध कर खलिहान में एकत्र करते जाएं। फसल के बहुत पकने का इंतजार नहीं करना चाहिए नहीं तो बीज उसी खेत में सूख कर गिरने की संभावना बढ़ जाती है। यदि धनिया का पाउडर बेचने के लिए आपने फसल ली है तो दाने का रंग हरा से बदलकर जैसे ही पीला होने लगे उससे पहले ही कटाई करने की उचित अवस्था है। इस समय काटी गई धनिया से तैयार पाउडर का रंग हल्का हरा होता है और खुशबू भी भरपूर होती है। डॉ आई एन शुक्ला ने धनिया, मेथी, सोया जैसी हरे पत्तेदार सब्जियों की वैज्ञानिक विधि से खेती करने की तकनीक बताई। क्योंकि रबी की फसल में ऐसी सब्जियां बाजार में उपलब्ध रहती हैं। डॉ आशुतोष उपाध्याय ने आलू की बुवाई से लेकर खुदाई तक सफलतापूर्वक कैसे अधिक आलू का उत्पादन लिया जाए बताया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र, दिलीप नगर के मृदा वैज्ञानिक डॉ खलील खान ने मसाला उत्पादन में मृदा स्वास्थ्य का महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संजीव कुमार सिंह ने कार्यक्रम में शामिल सभी कृषक भाइयों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
उत्तर प्रदेश बनेगा सौर उर्जा निवेश का हब 7-9 मई को लगेगा यूपी एनर्जी एक्सपो
शोषण के खिलाफ कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा को सम्पन्न कराने के दिए निर्देश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानपुर पुलिस ने महिलाओं को सम्मानित किया
पांच दिवसीय प्रशिक्षण पर अनुभव एवं सुझाव किए साझा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :