कारों ने शहर के विभिन्न मार्गों से होकर अंगदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा द्वारा “आई.एम.ए. ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस कार रैली 2026 – Docs on Wheels” का भव्य आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य अंगदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाना एवं समाज को “डोनेट आर्गन , सेव लाइफ ” का संदेश देना रहा। रैली का फ्लैग ऑफ सांसद रमेश अवस्थी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.विपिन टांडा, अपर पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल कानपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक मिश्रा द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल, मैनावती मार्ग, बिठूर रोड, कानपुर से किया गया। इस अवसर पर आई.एम.ए. के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में चिकित्सकगण अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। सजी-धजी थीम आधारित कारों ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर अंगदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
आई.एम.ए. कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि अंगदान महादान है और इसके माध्यम से कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. देबाशीष देबरॉय एवं को-चेयरमैन डॉ. संजय सिंहवी ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। बेस्ट स्लोगन प्रतियोगिता के जज डॉ. एस. के. कटियार पूर्व अध्यक्ष आईएमए कानपुर एवं सरोज कटियार रहे।बेस्ट डेकोरेटेड कार (थीम) प्रतियोगिता के जज डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, डॉ. अलका शर्मा एवं डॉ. अर्चना भदौरिया पूर्व अध्यक्ष आईएमए कानपुर रहे।
रैली का समापन पैशन रॉयल कॉटेज, बिठूर में किया गया, जहां मुख्य अतिथि अभिजीत सिंह सांगा, विधायक बिठूर उपस्थित रहे। पुरुस्कार वितरण समारोह रात्रि कानपुर क्लब में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के. विजयेंद्र पांडियन आईएएस, मंडलायुक्त, कानपुर मंडल एवं विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर एम. एस. जमवाल कानपुर एवं पी. बी. सोसाइटी ज्वेलर्स कानपुर के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार श्रेणियों में ओवरऑल विनर, फर्स्ट रनर अप, सेकंड रनर अप, कंसोलेशन पुरस्कार, बेस्ट लेडी ड्राइवर, बेस्ट ऑल लेडी क्रू, बेस्ट स्लोगन, बेस्ट थीम डेकोरेटेड कार, सीनियर मोस्ट पार्टिसिपेंट, लेटेस्ट रजिस्ट्रेशन कार , फर्स्ट 25 रजिस्ट्रेशन लकी ड्रॉ, ट्रेजर हंट एवं क्विज सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।आई.एम.ए. कानपुर की सचिव डॉ शालिनी मोहन ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, प्रायोजकों एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त किया तथा अधिक से अधिक लोगों से अंगदान के लिए आगे आने की अपील की।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ अनुराग मेहरोत्रा, डॉ देबाशीष देबरॉय चेयरमैन कार रैली, डॉ शालिनी मोहन सचिव आईएमए कानपुर, डॉ संजय सिंघवी को चेयरमैन कार रैली, आईएमए कानपुर के वित्त सचिव डॉ विशाल सिंह, आईएमए कानपुर की सांस्कृतिक सचिव डॉ रेणु सिंह गहलोत,क्रीड़ा सचिव डॉ विकास श्रीवास्तव, का प्रमुख योगदान रहा।