बीसीए ने विद्यालयों में निपुण प्लस ऐप से प्रैक्टिस करवाएं जाने के दिए निर्देश |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद में डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा निपुण आकलन किया जा रहा है । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलोक कुमार ने निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार जिस दिन विद्यालय में निपुण आकलन होना है, शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति हो, सूची से देख लें कि जिस विद्यालय में किस दिन आकलन होना है उसके कम से कम एक दिन पहले प्रशिक्षुओं से बात कर लें उनसे रूट चार्ट शेयर कर लें जिससे उनके आने जाने में दिक्कत नहीं हो क्योंकि प्रशिक्षु महोबा जनपद से आ रहे है इसलिए उनके विद्यालय में आने जाने खाने की व्यवस्था भी करवाई गयी है। सभी विद्यालयों में निपुण प्लस ऐप से प्रैक्टिस टेस्ट करवाए और अधिक से अधिक बच्चों का आकलन भी करवाएं । इस कार्य हेतु जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी तथा एआरपी को लगाया गया है। आज रोस्टर के क्रम में सुमेरपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नजरपुर में अकबर अली एआरपी सुमेरपुर के निर्देशन में समस्त बच्चों का आकलन डीएलएड प्रशिक्षुओं राजकुमार और कृष्ण दत्त द्वारा किया गया और विद्यालय निपुण हुआ। विद्यालय में समस्त स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे।