बसंत सोनी बने अखिल भारतीय स्वर्णकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा,हमीरपुर l कस्बे सहित क्षेत्र के जाने माने युवा नेता और समाजसेवी बसंत सोनी को अखिल भारतीय स्वर्णकार एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने खुशी जताई है और उन्हें बधाईया देना शुरू कर दिया है।भाजपा नेता एवं मौदहा कस्बे के समाजसेवी पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बसंत सोनी को ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा द्वारा मध्य रात्रि जिलाध्यक्ष मनोनयन की घोषणा की गई।बसंत सोनी समाज एवं क्षेत्र में एक बेहतर पकड़ और सामाजिक कार्य के लिए जाने जाते हैं, उनकी इस घोषणा से जिले में हर्ष उल्लास व्याप्त है।