पांच दिवसीय भ्रमण एवं प्रशिक्षण में सरकार की सराहना |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ प्रबंध कमेटी के सदस्यों का सीफा भुनेश्वर एवं उड़ीसा राज्य में मात्स्यिकी के क्षेत्र में तकनीकी ज्ञानवर्धन हेतु पांच दिवसीय अंतराज्यीय भ्रमण कार्यक्रम 2025 व 2026 अवधी 9 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक कराया गया इससे मछली पालन के लिए क्या-क्या कार्य आवश्यक है के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई इस प्रशिक्षण में सुरौली निवासी डायरेक्टर चित्रकूट बांदा मंडल रामफूल निषाद को विकासखंड से चयनित किया गया था पांच दिवसीय भ्रमण एवं प्रशिक्षण में रामफूल निषाद ने संतोष जताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना की उन्होंने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार ने जो किया वह अति सराहनीय है।