अस्पताल में आवागमन मार्ग बाधामुक्त रखे:लखन शुक्ला
-हॉस्पिटल में अग्नि सुरक्षा उपकरण की समय-समय पर करें जांच
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | शासन के निर्देशानुसार बड़ा चौराहा स्थित यूएचएम पुरुष अस्पताल में जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के तत्वाधान में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषयक मॉक ड्रिल की गई ड्रिल में आपदा प्रबंधन के मुख्य प्रशिक्षक लखन कुमार शुक्ला की टीम उपस्थिति में ड्रिल सम्पादित हुई घटना नियंत्रण अधिकारी डॉ बीडी पाल निदेशक यूएचएम अस्पताल रहे सामन्य रूप से अस्पताल में ओपीडी चल रही थी अचानक वार्ड बॉय ने देखा इमरजेंसी के पास पैनल से धुआँ पीआरओ वशिम ने आग आग शोर किया स्टाफ नर्स प्रियंका, अंशिका, प्रीति वार्ड बॉय अब्बास ने फायर सिलेंडर एबीसी चलाया इलेक्ट्रिशयन ने लाइन कट किया अस्पताल आपदा प्रबंधन टीम त्वरित कारवाही करते हुए भर्ती मरीजों को पास की बिल्डिंग में शिफ्ट किया चिकित्स्कों व पैरामिडिकल स्टाफ की एक टीम वहां मरीजों की मदद में लगी अस्पताल मैनेजर डॉ. फेसल ने बताया अस्पताल में भर्ती सभी मरीज सुरक्षित है लखन कुमार शुक्ला ने बताया आज मॉक ड्रिल के माध्यम से अस्पताल के चिकित्स्कों व स्टाफ कर्मचारियों को अस्पताल आपदा प्रबंधन योजना के तहत अग्नि आपदा के दौरान अस्पताल के मरीजों सनसाधनो आदि की सुरक्षा कैसे करनी है अस्पताल में लगे सुरक्षा उपकरणों की समय समय पर जाँच करना तथा मॉक ड्रिल के द्वारा उपकरणों की क्रियाशीलता पता चलती है सीएमएस ने बताया अस्पताल में आपदा प्रबंधन अग्निसुरक्षा साइड सेफ्टी क्राउड मैनेजमेंट रखरखाव आदि की विशेष जानकारी दी गई। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधक डॉ फैसल, डॉ बीरबल, डॉ आशीष कुमार डॉ. शरद कुमार, डॉ. एमके श्रीवास्तव हॉस्पिटल पैरामेडिकल स्टाफ चिकित्सा व अस्पताल के सभी कर्मचारी मरीजों के तिमिरदार आदि रहे |